डिप्टी कमिश्नर ने माहिलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिलाया समय पर राहत का आश्वासन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज माहिलपुर क्षेत्र के गांव हकूमतपुर, बड्डों और डंडिया का दौरा कर वहां किए गए बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान का आंकलन राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित व्यक्तियों को उनके नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो तथा सभी प्रभावित परिवारों तक राहत और सहायता शीघ्र पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ प्रभावित गांवों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमें चौकसी पर तैनात हैं। राहत और पुनर्वास के कार्यों को पारदर्शी व तेज़ी से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि प्रभावित ग्रामीण जल्द सामान्य जीवन जी सकें।

आशिका जैन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और किसी को भी कठिनाई में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल और एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जख्मी की दूसरी पुस्तक ‘शहनाई और जनाजा’ का लोकार्पण

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा तथा दर्पण साहित्य सभा दुआरा अयोजित समागम में ओम प्रकाश जख्मी की दूसरी पुस्तक ‘शहनाई और जनाजा’ का लोकार्पण किया गया। इस दौरान दोआबा साहित्य सभा तथा दर्पण साहित्य सभा...
article-image
पंजाब

14100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को करेगी सम्मानित : 18 मार्च को 100 में से हर एक को मिलेंगे 25,000 रुपये

चंडीगढ़: 28,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन पहले ही मिल चुके हैं, भगवंत मान की पंजाब सरकार अपने विमेंस डे आउटरीच इनिशिएटिव के तहत राज्य भर में 14,100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित करने वाली है। पंजाब...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में विज्ञान दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह की अगुवाई में कराए गए समारोह में फिजिक्स व केमेस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!