डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा बोले, ‘मैं जिस पार्टी से…’

by

हरिवंश फिर से राज्यसभा के उपसभापति चुने गए. उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ. इस पर राज्यसभा में आप के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी बात रखी. उन्होंने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा कि सर मैं जिस पार्टी से आता हूं उसके लीडर यहां मौजूद नहीं हैं।

मेरी पार्टी के डिप्टी लीडर भी यहां मौजूद नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मुझे हाल ही में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया है और मैं यहां मौजूद हूं।

राघव चड्ढा ने हरिवंश को दी बधाई : राघव चड्ढा ने कहा, “मैं हरिवंश जी को उनके उप सभापति के तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देता हूं. मेरा व्यक्तिगत रिश्ता हरिवंश जी के साथ थोड़ा खट्टा-मीठा रहा. खट्टा उस समय तब विषय से अलग चले जाते हैं और डांट भी खाते हैं. मीठा उस समय जब टॉपिक पर रहकर सटीक बात करते हैं. तब उनकी पर्ची और उनका आशीर्वाद आता है।

आप सांसद ने आगे कहा, “मैं अपनी तरफ से प्रयास करूंगा कि ये खट्टा-मीठा रिश्ता, मीठा-मीठा रिश्ता बने. खटास रिश्ते से समाप्त हो. उनसे अनुरोध करूंगा कि जब हमारा समय समाप्त हो जाता है और घंटी बजा देते हैं, उसके बाद भी अगर एक दो मिनट हमें ज्यादा दे दें तो हम अपनी बात को और मजबूती से रख पाएंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैनवां में सर्वसमिति से चुने पंचायत : सर्वसमिति से पंचायत चुनने पर 1 लाख रुपये गांव के विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की एनआरआई भाग सिंह अटवाल ने

गढ़शंकर : गांव नैनवां में पंचायत अगर सर्वसमिति से चुनी जाती है तो गांव के विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए दिए जाएंगे। यह घोषणा गांव नैनवां के कनाडा में रह रहे एनआईआर...
पंजाब

40 वर्षीय व्यक्ति का शव रामपुर बिल्ड़ों के जंगल से मिला

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्ड़ों के जंगल मे ंसे 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुया और पुलिस ने उसके पिता के ब्यानों पर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप...
article-image
पंजाब

होशियारपुर का युवक गढ़शंकर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के तलाशी अभियान में एक कार सवार युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!