शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया : डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में खटकड़ कलां में भारी संख्या में लोग पहुंचे

by

गढ़शंकर, 28 सितंबर : आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की अगुवाई में राज्य भर में शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। भगत सिंह के जन्मदिवस मौके उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां में राज्य स्तरीय विशाल समागम आयोजित किया गया। इस समागम में जहां राज्य भर से भारी संख्या में लोग शामिल हुए वही विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में विशाल जत्था शामिल हुआ। इस मौके शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्नशील है पंजाब को भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएगी। उन्होंने लोगों को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उन्हें शहीद भगत सिंह की सोच पर पहरा देने की अपील की। इस अवसर पर चरणजीत चन्नी, सरपंच बलदीप सिंह इब्राहिमपुर, हरजिंदर सिंह धंजल, जसप्रीत फ्लोरा, बिल्ला खड़ौदी, सरपंच जुझार सिंह कुकड़ां, परमिंदर सिंह महिलापुरी, काका पदराना, सरपंच अशोक कुमार हाजीपुर, सुखविंदर सिंह सरपंच चक हाजीपुर, हैप्पी पक्खोवाल, जमात अली, देविंदर फौजी, संतोख सिंह सरपंच सेखोवाल, सुरिंदर सिंह कालेवाल, बलजिंदर अटवाल, राम शाह सरपंच पंडोरी, दीपक पोसी, जरनैल सिंह धमाई, अजमेर सिंह रामगढ़ झुंगियां आदि सहित गढ़शंकर क्षेत्र से भारी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल हुईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के साथ-साथ युवाओं के विदेश की तरफ रुख पर जताई चिंता : सांसद मनीष तिवारी ने गिलको वैली में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

रूपनगर, 10 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल और कसरत हमें तंदुरुस्त बनाते हैं और एक सेहतमंद व्यक्ति अच्छे तरीके से अपनी जिम्मेदारियां...
article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कालेज में गणित दिवस मनाया

गढ़शंकर – बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में इनोवेशन सेल् व गणित विभाग द्वारा भारत सरकार की दिशा निर्देश पर ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में पोस्टर मुकाबले कराए...
article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल व एक्टिवा बरामद : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यकित को  चोरी किए मोटरसाइकिल व एक्टिवा समेत ग्रिफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एएसआई रछपाल सिंह ने अपने साथी कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र...
article-image
पंजाब

एसबीएस माडल हाई स्कूल में दसवीं की परिक्षा में शानदार प्रर्दशन करने वाले विधार्थी सम्मानित

गढ़शंकर : एसबीएस माडल हाई स्कूल, सदरपुर की प्रबंधक कमेटी दुारा सीबीएसई के दसवीं के नतीजे में शानदार प्रर्दशन करने वाले विधार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए समागम का आयोजन कर...
Translate »
error: Content is protected !!