डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने डघाम में 11 लाख से बनी आधुनिक लैब का किया उद्घाटन

by
गढ़शंकर, 9 अप्रैल: पंजाब शिक्षा क्रांति अधीन पंजाब के विभिन्न स्कूलों में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन की श्रृंखला तहत ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में 11 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक लैब का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया। इस मौके स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने संबोधित करते पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के विकास में किए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की अगवाई में पंजाब की भगवन मान की सरकार ने शिक्षा क्रांति लाकर लोगों की मजबूरी को मर्जी में बदल दिया है और अब लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक दिन आएगा जब लोग सिफारिश करेंगे कि हमारे बच्चे का सरकारी स्कूल में दाखिला  करवा दीजिए।
    स्कूल पहुंचने पर स्कूल इंचार्ज हरदीप कुमार ने मुख्य मेहमान तथा अन्य गणमान्य सख्शियतों तथा अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने संबोधित करते सरकार द्वारा स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को स्कूल में अधिक से अधिक बच्चे दाख़िल करवाने की अपील की। इस मौके बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। समागम दौरान स्कूल द्वारा तैयार वार्षिक मैगजीन “साहित्यिक परवाज़” मुख्य मेहमान जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रिलीज किया गया और आठवीं कक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन मैडम ज्योति शर्मा द्वारा बखूबी किया गया। अंत में धन्यवाद सरपंच बलवीर सिंह जस्सी द्वारा किया गया।
     इस मौके स्कूल इंचार्ज हरदीप कुमार, सरपंच बलबीर सिंह जस्सी डघाम, सुखविंदर पाल, जसविंदर सिंह पंच, परमिंदर कौर पंच, अमरजीत सिंह लौंगिया पंच, धर्मपाल साबका पंच, लैंबर सिंह, रेशम सिंह सरपंच मोहनोवाल, बलविंदर सिंह सरपंच मोइला, सुखविंदर सिंह सरपंच फतेहपुर कलां, सुरेंद्र शिंदी सरपंच बीरमपुर, मोनू सरपंच सौली, पंचायत मेंबर चौहड़ा, धर्मपाल कानूनगो, सुखविंदर सिंह डघाम, स्कूल कमेटी के चेयरमैन दीदार सिंह, बलजीत सिंह एचटी, प्राइमरी स्कूल कमेटी के चेयरमैन कमलजीत सिंह, मास्टर जरनैल सिंह, स्कूल स्टाफ सदस्य ज्योतिका लद्धड़,  वरिंदर कौर, अंशू राणा, जितेंद्र कुमार, हरकमलप्रीत सिंह, ज्योति शर्मा, रवनीत कौर आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ रोड खाली करवाया : 90 घंटे से मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे थे प्रदर्शनकारियों

चंडीगढ़ : 90 घंटे से अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ दिया और रोड खाली करवा दिया। मोहाली डीसी की आशिका...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने एक भी राशन कार्ड काटने का आदेश नहीं दिया -आप सरकार राशन कार्ड के नाम पर लोगों को गुमराह करना बंद करे : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :  आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार पर राशन कार्ड काटने के लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए भाजपा की गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज  निमिषा मेहता...
article-image
पंजाब

सबसे पहले रिजल्ट आएंगे गिद्दड़बाहा सीट पर : 13 राउंड में होगी गिनती, सुरक्षा के कडे़े प्रबंध

चंडीगढ़।  पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के लिए कल  23 नवंबर को मतगणना होगी। इस दौरान सबसे पहले चुनावी नतीजे वीआईपी सीट गिद्दड़बाहा के आएंगे। यहां पर 13...
Translate »
error: Content is protected !!