डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने 11.79 करोड़ रुपए की लागत से माहिलपुर में पानी व सीवरेज के प्रोजैक्ट की करवाई शुरुआत : गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से किया जाएगा निपटारा

by

होशियारपुर, 29 फरवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि विधान सभा गढ़शंकर की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है और लोगों की हर मांग को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। वे आज माहिलपुर में 11.79 करोड़ रुपए की लागत से पानी व सीवरेज डालने संबंधी कार्य की शुरुआत करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, पंजाब गौ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल चेची भी मौजूद थे।

    डिप्टी स्पीकर ने बताया कि उक्त कार्य में 4.54 करोड़ रुपए की लागत से मेन सीवर व पंपिंग स्टेशन, 5.90 करोड़ रुपए की लागत से 3 एम.एल.डी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 1.39 करोड़ रुपए की लागत से पीने वाले पानी की पाइपें बिछाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में पीने वाले पानी की समस्या का समाधान करने के लिए दो ट्यूबवेल लगाने का कार्य चल रहा है, जिसके चलने के बाद लोगों की पीने वाले पानी व सीवरेज की समस्या का समाधान हो जाएगा जो कि इलाके की काफी लंबे समय से मांग थी। इस दौरान उन्होंने लंगेरी रोड के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करवाई।

    जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि वर्तमान में पंजाब में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार है जो कि हमेशा लोगों की बीच रहकर काम करती है और लोगों की हर समस्या को पहल के आधार पर हल कर रही है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र की सभी सड़कों का कार्य पहल के आधार पर करवाया जा रहा है जो कि प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी है वहीं 40 हजार से ज्यादा लोगों को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी है, जिससे लोगों का सरकार के प्रति और ज्यादा विश्वास बढ़ा है।

    इस मौके पर डिप्टी स्पीकर के ओ.एस.डी. चरनजीत सिंह चन्नी, नायब तहसीलदार विजय कुमार, वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के एक्सीयन अरविंद मेहता, कार्यकारी अधिकारी माहिलपुर राजीव सरीन,  एस.डी.ई सुशील बांसल, जे.ई अमनदीप सिंह, तरुण अरोड़ा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री...
article-image
पंजाब

IPS अधिकारी मनिंदर सिंह का निलंबन तत्काल प्रभाव से किया रद्द

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इससे पहले उन्हें पंजाब पुलिस महानिदेशक की सिफारिश पर 15 नवंबर 2025 को निलंबित किया गया था।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बौखलाए राहुल गांधी- हरियाणा हारते ही ! भरी मीटिंग में इस बड़े नेता पर हुए लाल

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है और जीत की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही कांग्रेस सत्ता से चूक गई। बीजेपी ने बहुमत हासिल करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार...
article-image
पंजाब

तीन घंटे सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ : कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने की पूछताछ

कोटकपूरा : कोटकपूरा गोलीकांड में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने दोबारा पेश हुए। एसआईटी ने...
Translate »
error: Content is protected !!