डिप्टी स्पीकर स्पीकर रौड़ी ने सरकारी स्कूल डघाम का दौरा किया

by

गढ़शंकर, 15 दिसम्बर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा आज हलके के गांव डघाम के सरकारी हाई स्कूल सरकारी तथा प्राइमरी स्कूल का दौरा किया। इस मौके उन्होंने स्टाफ से भेंट कर स्कूल की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु गंभीर है। उन्होंने विश्वास दिलाया स्कूल की सभी जरूरतों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस मौके स्टाफ द्वारा स्कूल की जरुरतों संबंधी एक ज्ञापन भी श्री रौड़ी को सौंपा गया। इस अवसर पर गांव डघाम के पंचायत सदस्य जस्सी सहित हाई स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल, प्राइमरी स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह, मा. हरदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, वरिंदर कौर, सुदेश बाला, हरकमल सिंह, मैडम रीना व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

अकाली नेता मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें : मोहाली अदालत ने मजीठिया को एक बार फिर 4 दिन की रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़ । मोहाली की एक अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विजिलेंस ब्यूरो हिरासत को बुधवार को चार दिन और बढ़ा दिया। मजीठिया को गैर-कानूनी संपत्ति मामले में गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन : कैप्टन अनुमेहा पराशर 

एएम नाथ। चंबा : सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण...
article-image
पंजाब

तलवंडी भलवा इकाई का इकबाल सिंह को प्रधान ,अंग्रेज़ सिंह को एससी मज़दूर विंग का प्रधान, महिला विंग का जसबीर कौर को प्रधान किया नियुक्त

तलवंडी भलवा : किसान मज़दूर यूनियन के सुखजीत सिंह हरदो झंडे के दिशा-निर्देशों पर गांव तलवंडी भलवा की इकाई का गठन किया गया। गांव वासियों की सहमति के साथ तलवंडी भलवा की इकाई का...
article-image
पंजाब

कामाही देवी मंदिर में गूंजा दिव्य ज्ञान: महंत राज गिरी जी महाराज का एकता व धर्म का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन और पावन कामाही देवी मंदिर में एक आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर के गद्दीनशीन महंत राज गिरी जी महाराज ने एम.आर.सी. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश...
Translate »
error: Content is protected !!