डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह व अन्य से SGPC, कानूनी विशेषज्ञ और उनके परिवार के सदस्य करेगे मुलाकात

by

चंडीगढ़ । असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह और और अन्य से आज शिरोमणि कमेटी के सदस्य, कानूनी विशेषज्ञ और उनके परिवार के सदस्य मुलाकात करने वाले हैंl अमृतपाल समेत इन उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एन एस ए) के तहत की गई है l डिब्रूगढ़ जेल में कैद10 सिखों से मिलने शिरोमणि कमेटी के नेतृत्व में बुधवार की शाम अमृतसर से उनके परिजन रवाना हुए थेl आज गुरुवार को ये सभी डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करने वाले हैl

शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंदक कमेटी दे रही कानूनी सहायता : शिरोमणि कमेटी द्वारा अमृतपाल समेत इन सभी सिखों को कानूनी सहायता दी जाएगी l शिरोमणि कमेटी के सदस्यों और कानूनी विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि आठ परिवारों में से प्रत्येक का एक सदस्य उनके साथ गया हैl डिब्रूगढ़ जेल में केवल गुरुवार को मुलाकातियों को जाने की अनुमति है. आपको बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश पर जेल में बंद इन लोगों के मामलों की शिरोमणि कमेटी द्वारा पैरवी की जा रही हैl परिजनों ने कहा कि वे जेल प्रशासन से रविवार को मुलाकात का दिन रखने की अपील करेंगे ताकि वे हर गुरुवार को अमृतसर से ट्रेन से शनिवार को डिब्रूगढ़ पहुंच सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान और एनएसएस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओलंपियन मनु भाकर और उनके परिवार के सदस्य बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंचे : कहा… लोगों से अपील करेंगी कि वे एक बार वाघा बॉर्डर पर आकर जवानों की परेड देखें

अमृतसर: ओलंपियन मनु भाकर और उनके परिवार के सदस्य बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। इस मौके पर मनु भाकर और उनके परिवार ने सेरेमनी का लुत्फ उठाया और बीएसएफ...
Translate »
error: Content is protected !!