डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.काम. तीसरे व पांचवें समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा

by

गढ़शंकर: गत दिनों पंजाब विश्वविद्याल द्वासा घोषित किए परिणाम में डी.ए.वी. कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का परिणाम 100 फीसदी रहा और सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर पास हुईं। बी.काम. तीसरे समैस्टर में तरनप्रीत कौर ने 82.16 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम, बलजीत कौर ने 81 फीसदी से दूसरा तथा हीना ने 80 फीसदी अंक हासिल कर कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बी.काम. पांचवें समैस्टर में छात्रा अमन कौशल ने 82.5 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम, बंदना ने 80.5 फीसदी से दूसरा तथा रीतिका ने 76 फीसदी अंक हासिल कर कालेज में तीसरा स्थान हासिल कर अपना व कालेज का नाम रोशन किया। कालेज कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी व प्रिंसीपल ने कालेज के शानदार परिणाम पर खुशी प्रकट करते छात्राओं को और मेहनत कर अपना व कालेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा अध्यापिकों को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हर एक वायदा करेगी पूरा – संगत सिंह गिलज़ियां

मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचे संगत सिंह गिलज़ियां होशियारपुर, 28 सितम्बरः कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों...
article-image
पंजाब

गाँव जिआण और भटराना में 68 लाभपात्रीयों को लगी वैक्सीन की पहली डोज़

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा गाँवों में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन रवाना ब्लॉक हारटा-बडला के 134 गाँवों के योग्य लाभपात्री गाँव में ही लगवा सकेंगे टीका सोमवार को बडला खुर्द में मोबाइल...
article-image
पंजाब

पंजाब और राजस्थान में बारिश का अलर्ट : मौसम में बदलाव की संभावना

चंडीगढ़ – गर्मी का मौसम समाप्त होने को है और सर्दी का आगमन नजदीक है। इस बीच, पंजाब में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अक्टूबर से राज्य में...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने जारी किया कबड्डी कप का पोस्टर

गढ़शंकर। गांव चक्क हाजीपुर में 29 नवंबर को हो रहे दो दिवसीय कबड्‌डी कप का पोस्टर डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी ने जारी किया। इस दौरान गांव की पंचायत, गुरूद्वारा बाबा शहीद सिंघा...
Translate »
error: Content is protected !!