डीएवी कालेज गढ़शंकर में सेमिनार आयोजित : गुरमति में से उदाहरण देकर विद्यार्थियों को सहज जीवन जीने के लिए किया प्रेरित

by

गढ़शंकर, 26 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फाॅर गर्ल्स गढ़शंकर में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीपी बेदी की छत्रछाया में और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर के कुशल नेतृत्व में नैतिक मूल्यों पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सतनाम सिंह खालसा कथा वाचक गुरमति प्रचार केंद्र भाई तिलकू जी ने शिरकत की। उन्होंने गुरमति में से उदाहरण देकर विद्यार्थियों को सहज जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान विनम्रता, नम्रता और धैर्य के कदम उठाकर एक अच्छा बेटा/बेटी और नागरिक बनने के सुझाव दिये। ऐतिहासिक-पौराणिक तथ्यों को साझा करते हुए उन्होंने माता-पिता और शिक्षक के रूप में मिले गुरु का सम्मान करने और उनके दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते भाई तिलकू जी के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। प्रिं. डाॅ. कंवल इंदर कौर जी ने उनका धन्यवाद करते हुए छात्रों को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य और छात्र शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली नेता पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी में आदमी पार्टी में शामिल : पवन टीनू को जालंधर से आप द्वारा दी जा सकती टिकट

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पवन टीनू रविवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी पवन टीनू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा...
article-image
पंजाब

PSPCL को कर्मचारियों की सुरक्षा को जाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा प्राथमिकता देने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. कुलदीप सिंह धालीवाल और स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ. शामिल हैं, ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को यह सुनिश्चित करने...
Translate »
error: Content is protected !!