डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर : कक्षा एक से कक्षा चार, कक्षा छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के नॉन मेडिकल, मेडिकल, कॉमर्स तथा आर्ट्स ग्रुपों के नतीजे घोषित

by

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम स्कूल परिसर में घोषित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने स्कूल की विभिन्न (नाॅन बोर्ड) कक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इस दौरान कक्षा एक से कक्षा चार, कक्षा छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के नॉन मेडिकल, मेडिकल, कॉमर्स तथा आर्ट्स ग्रुपों के नतीजे घोषित किए गए। विभिन्न कक्षाओं में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से पुस्तकें, नोटबुक और लेखन सामग्री भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल राजेश कुमार ने पुरस्कार जीतने वाले और उतीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अगले साल और अधिक मेहनत व लगन से पढ़ाई करके और बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। अपने संदेश में डीएवीसीएमसी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार और सचिव प्रिं. डीएल आनंद ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों व स्कूल की भलाई के लिए मैनेजिंग कमेटी की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस दौरान स्कूल के अध्यापक, स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी व उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट :एफसी दिल्ली ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ ड्रॉ खेला और पेनल्टी किक में 4-0 से हराया, रॉड ग्लास एफ.सी. महली और जिंक फुटबॉल अकादमी ने 1-1 से ड्रॉ,

माहिलपुर – खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिं हरभजन सिंह स्प्रिंटिंग क्लब माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे 60वीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष कलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

रोष: मांगों को लेकर सरकार के टालमटौल रवैये के खिलाफ पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने जताया रोष

पैंशनर्स संयुक्त मंच के जिला स्तरीय संघर्ष को हिमायत की लुधियाना : 16 जुलाई : पंजाब में काम करते मान भत्ता वर्करों, अस्थाई मुलाजिमों, रैगुलर मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी आप सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में गुरूदुारा साहिब में शहीदी दिवस को समर्पित करवाया गुरमित समागम

गढ़शंकर : माता गुजर कौर व साहिबजादों की लासानी शहादत को समर्पित शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे स्कूलों व कालेजों में गुरमित समागम करवानेतथा गुरमित चेतना मार्च सजाए जाने को मुख्य...
article-image
पंजाब

2  महिलाओं सहित 6 पर मामला दर्ज :  नजायज कबजा छुड़ाने के गई पंचायत, राजसव व पुलिस की टीम पर हमला

माहिलुपर -माहिलपुर के गांव बिलासपुर में अदालत के हुक्म पर गली का कबजा लेने गई पंचायत व राजसव और माल विभाग की टीम व पुलिस टीम पर नजायज कब्जा धारकों दुारा हमला करने के...
Translate »
error: Content is protected !!