डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह : पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति उपस्थिति के थिरक उठे पांव और ढोल की थाप पर झूम उठा पूरा पंडाल

by

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार ने की जबकि सचिव प्रो. आरएम भल्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलित किए जाने से हुई। इसके बाद सूफी गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बच्चों द्वारा शैक्षिक थीम और देशभक्ति पर आधारित डांस की प्रस्तुति खूब सराही गई। मंच से अपने अभिनय व प्रस्तुतियों ने जहां बच्चों ने उपस्थिति को हंसाया गुदगुदाया वहीं जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के बदलते स्वरूप में हम सबकी भूमिका जैसे गंभीर विषयों पर भी बात की।

देश के विभिन्न राज्यों के लोग पहनावे व त्यौहारों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति सराहनीय रही। पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति के दौरान उपस्थिति के भी पांव थिरक उठे और पूरा पंडाल ढोल की थाप पर झूम उठा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने समाज में शिक्षा के प्रसार में डीएवी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए मूल्य आधारित शिक्षा पर बल दिया।

                               उन्होंने समारोह के थीम ‘हमारा समाज-कल और आज’ पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने व सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा की महत्ता और देश के उत्थान व विकास में इसके महत्व पर चर्चा की। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान अकादमिक पुरस्कार प्रदान किए गए और खेलों तथा अन्य पाठ्य सहायक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य, स्कूल के अध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअंत बरीवाला के उपन्यास रज्जो कमली का विमोचन समारोह तलवाड़ा में किया आयोजित

होशियारपुर/तलवाड़ा/दलजीत अजनोहा : युवा लेखक बेअंत बरीवाला के पहले उपन्यास रज्जो कमली का आज तलवाड़ा में विमोचन हुआ। पंजाबी पॉडकास्ट दोआबा रेडियो के सहयोग से प्रकाशित यह उपन्यास 1984 दंगों की शिकार एक लड़की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मर्यादाओं को पार करते हुए जुबानी हमलों का अखाड़ा बन चुके मंडी लोकसभा क्षेत्र में अब जुबानी हमलों की धार हो रही और तेज

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मर्यादाओं को पार करते हुए जुबानी हमलों का अखाड़ा बन चुके मंडी लोकसभा क्षेत्र में मतदान का दिन जैसे जैसे निकट आ रहा है वैसे वैसे कंगना रनौत और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद : पंजाब में गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के थे आरोपी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर :   पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद सरकार के भरोसे हिमाचल प्रदेश के विकास कार्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला ।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को हर स्तर पर मदद प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!