डीएवी स्कूल के पास बच्चों के लिए रुकी सीएम की बग्घी, सुक्खू ने की आत्मीय मुलाकात

by

बच्चों से बोले सीएम- पढ़ाई के साथ खेलों में भी लें हिस्सा, मेहनत से हासिल करें लक्ष्य

नशे से दूर रहने का दिया संदेश, बच्चों ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलना रहा यादगार

एएम नाथ। नेरचौक : मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कंसा चौक पर रैली को संबोधित करने जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रास्ते में बच्चों से मुलाकात कर सहज और आत्मीय व्यवहार का परिचय दिया। मुख्यमंत्री घोड़े की बग्घी पर सवार होकर रैली स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी स्कूल नेरचौक के पास कुछ बच्चों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
बच्चों की इच्छा देखकर मुख्यमंत्री ने बग्घी रुकवाई और नीचे उतरकर उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से काफी देर तक बातचीत की और उनकी पढ़ाई तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री के अचानक बच्चों के बीच पहुंचने से वहां मौजूद बच्चे उत्साहित नजर आए।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बच्चों से निरंतर मेहनत करने और चुनौतियों का डटकर सामना करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है और इसे सफल बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार से बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत को लेकर खुशी जताई। कुछ देर की यह मुलाकात उनके लिए खास अनुभव बन गई। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय अंदाज की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार 16 जून को लगेगा भंडारा: ब्रह्मचारी श्रावण स्वरूप स्वामी

पट्टा मेहलोग, 15 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की कृष्णगढ़ पंचायत के चीडू का पानी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व ठाकुरद्वारा में 16 जून ज्येष्ठ मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों के विवाह में सुक्खू सरकार का ‘खुशियों का शगुन : ऊना में तीन वर्षों में 451 लाभार्थियों को 1.39 करोड़ से अधिक की सहायता*

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 फरवरी. बेटी के विवाह जैसे भावनात्मक और जिम्मेदारी भरे अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार का ‘खुशियों का शगुन’ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरोट और जलाड़ी में दिया नशा निवारण का संदेश : लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव

हमीरपुर 05 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा आरंभ किए गए नशा निवारण अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत डेरा के गांव चरोट और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के 60 पद : जिला ऊना में भरे जाएंगे

ऊना, 14 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!