झटका हिमाचल निवासियों को डीजल महंगा : 83 की जगह 86 रुपए से ऊपर पहुंच

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में डीजल महंगा हो गया है। सुक्खू सरकार ने नए मंत्री बनाने के साथ ही प्रदेश के लोगों को महंगाई का झटका भी दिया। प्रदेश में डीजल पर VAT को बढ़ाया गया। इससे प्रदेश में डीजल के दाम 83 की जगह 86 रुपए से ऊपर पहुंच गए। नई अधिसूचना के अनुसार, अब डीजल 3.01 प्रति लीटर महंगा हो गया है।
वहीं, BJP ने कांग्रेस सरकार पर डीजल पर वैट बढ़ाने को लेकर हमला बोला हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता पर बोझ डाल दिया। इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी। जिसे जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उनका कहना है कि सीएम को ये आदेश तुरंत वापस लेने चाहिए।
वैट अधिनियम 2005 के तहत दरों में संशोधन करते हुए राज्यपाल की ओर से नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना शनिवार देर रात को तुरंत प्रभाव से लागू हो गई। अब जाे डीजल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 83 रुपए के आसपास मिल रहा था, वह अब 86 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
इस तरह से लगाया गया VAT
कर एवं आबकारी विभाग ने डीजल पर लगने वाले वैट को शनिवार रात से बढ़ा दिया है। डीजल पर प्रति लीटर 4.40 रुपए लगने वाले वैट को बढ़ाकर 7.40 रुपए कर दिया। शिमला में डीजल 83.16 रुपए प्रति लीटर से अब 86.17 रुपए प्रति लीटर हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार बकाया कृषि ऋणों पर 50 प्रतिशत ब्याज करेगी वहन : किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : वित्तीय बोझ के तले दबे किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने वन-टाइम सेटलमेंट नीति के तहत कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों में भर-भर कर फॉर्म भरवाने के लिए लाए जा रहे हैं लोग : फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

महीनें भर में एक भी कैबिनेट बैठक न करने वाले कर रहे दिन में दो-दो बैठकें , कांग्रेस सरकार को एहसास है कि वह ज़्यादा दिन की मेहमान नहीं हैं नेताओं की नहीं लेकिन अयोध्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी बनाए रखें : सुरेश कुमार

जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक में विधायक ने दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 06 अप्रैल। जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को यहां बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के विद्यार्थियों से किया संवाद कहा…….संस्कृत के विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के दुनिया भर में बन सकते हैं सशक्त ब्रांड एम्बेसडर

काॅलेज के विभिन्न जीर्णोद्धार कार्यों पर व्यय किये जा रहे हैं 25 लाख रूपये काॅलेज में ई-लाइब्रेरी, 5 सोलर लाईट, हैंडपंप, संगीत वाद्ययंत्र उपलब्ध करवाने की घोषणा की एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 18 अगस्त:...
Translate »
error: Content is protected !!