डीजी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार:आतंकी गुट का बड़ा खुलासा

by

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अभी तक दो एंगल सामने आए हैं। पहला टेररिस्ट अटैक का और दूसरा मुख्य आरोपी और नौकर यासिर की मानसिक स्थिति और व्यवहार को लेकर। यासिर CCTV में भागता हुआ नजर आया था। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ शुरू हो गई है।
हत्या के बाद मंगलवार सुबह पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट नाम के संगठन की रिलीज सामने आई है। उसमें कहा है कि हम कभी भी और कहीं भी ऐसे हाई प्रोफाइल टारगेट को हिट कर सकते हैं। यह जम्मू-कश्मीर विजिट पर आ रहे गृह मंत्री को हमारा छोटा सा तोहफा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। शाह की रैली से पहले जम्मू-राजौरी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि डीजी लोहिया पिछले कई दिनों से अपने दोस्त संजीव खजूरिया के घर ठहरे हुए थे। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। लोहिया अपनी ऑफिशियल सिक्योरिटी के साथ यहां आए थे। डिनर के बाद लोहिया अपने कमरे में चले गए। उनका नौकर यासिर कमरे में था। लोहिया की तबीयत कुछ नासाज थी और यासिर उनकी देखभाल कर रहा था।
इसके बाद यासिर ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और धारदार हथियार से कई बार उन पर वार किया। उसने उनका दम घोंटने की कोशिश की। आरोपी की हिस्ट्री बताती है कि वह आक्रामक और अस्थिर व्यक्ति है।
गौरतलब है िक PAFF जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी संगठन है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद इस नए आतंकी संगठन का नाम सामने आना शुरू हुआ था। यह आतंकी संगठन गजावत-उल-हिन्द के मारे हुए कमांडर जाकिर मूसा से प्रभावित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी व आयुक्त नगर निगम बद्दी सोनाक्षी सिंह तोमर द्वारा स्वगणना की

बीबीएन, 9 जून (तारा) : इस वर्ष आरंभ हो रही जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें ऑनलाइन माध्यम से स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ :8 गिरफ्तार; 14 पिस्तौलें जब्त

चंडीगढ़ : संगठित अपराध पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने कुख्यात लकी पटियाल-बंभिया गिरोह से जुड़े एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई...
article-image
पंजाब

पराली जलाने में पंजाब पहले नंबर पर : 3 दिनों में 136 मामले सामने आए

चंड़ीगढ़ : मानसून का सीजन खत्म होने के साथ ही पंजाब के किसानों ने धान की फसल को उठाने के बाद पराली को आग लगाना शुरु कर दिया है। यही कारण है कि पराली...
article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल का सियासी भविष्य तय करेगा लुधियाना : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से AAP की जीत से खुलेगा केजरीवाल के लिए राज्यसभा का दरवाजा

चंडीगढ़ । पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर बुधवार को यानी 19 जून को वोटिंग होनी है। लुधियाना उपचुनाव को 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव का सेमीफाइल माना जा रहा। यह...
Translate »
error: Content is protected !!