डीटीएएफ द्वारा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्म दिन पर विचार गोष्ठी आयोजित।

by

गढ़शंकर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट शाखा गढ़शंकर द्वारा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले का जन्म दिन ” सार्वजनिक शिक्षा व चुनौतियां ” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया जिसकी अध्यक्षता डीटीएफ प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, मैडम इंद्रजीत कौर व मैडम खुशविंदर कौर ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. बिक्कर सिंह व सेवानिवृत्त बीपीईओ बलवीर सिंह खानपुरी ने सावित्री बाई फुले के जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि ज्योतिबाई फुले, बीबी सावित्री बाई फूले और बीबी फातमा शेख जैसी सख्शियतों के अविस्मरणीय प्रयासों के कारण दबे कुचले समाज खासकर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिला है। इन महापुरुषों ने मानव जीवन को जीने लायक बनाया है। इस मौके पर डीटीएएफ नेता मुकेश कुमार और खुशविंदर कौर ने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर समानता और लूट-मुक्त समाज बनाने के लिए संघर्ष की और बढ़ना चाहिये। इस समय डीटीएएफ नेता सतपाल कलेर, मनजीत बंगा, जरनैल सिंह, विनय कुमार, प्रियंका भाटिया, संजीव कुमार पीटीआई, नरिंदर कुमार, किसान नेता हरमेश ढेसी, ​​कुलविंदर चाहल, पेंशनर नेता हंसराज, रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक हरदेव राय व गुरमेल सिंह भी शामिल हुए। अंत में शिक्षक नेता मैडम इंद्रजीत कौर ने विचार मंथन सत्र में भाग लेने वाले सभी नेताओं का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरिंदर सिंह भंमरा ने दी दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई

गढ़शंकर, 11 नवंबर : कनव ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष बरिंदर सिंह भंमरा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
पंजाब

Excellent Result of B.Ed.

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 17 : Under the guidance of Dr. Anoop Kumar, President of D.A.V. College Managing Committee, and Mr. D.L. Anand (Retired Principal), Secretary, the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur has achieved...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर :  गांव नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में  250 में से 229 ( 91%) अंक हासिल ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान प्राप्त किया।  हरदीप...
Translate »
error: Content is protected !!