डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान : बोले…सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखें पंचायत प्रतिनिधि, ताकि पात्र लोगों को दिला सकें अधिक से अधिक लाभ

by
 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होना अत्यावश्यक है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें।
May be an image of 10 people, dais and text
यह बातें उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से भाग लेंगे। पहले दिन विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान, पंचायत प्रतिनिधियों को उन्हें विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। साथ ही, उन्हें पॉक्सो एक्ट (बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) और पोश अधिनियम (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम) के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
May be an image of 5 people, newsroom and text
कार्यक्रम के दौरान, ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत उपायुक्त ने जिला परिषद ऊना परिसर में आंवला का पौधा रोपित किया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी आंवले के पौधों का वितरण किया। उन्होंने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी और पंचायत स्तर पर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके।
कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहड़ कोटलू और बघेरटू में बताई जन सुरक्षा योजनाएं : बैंक अधिकारियों ने निष्क्रिय खातों में पड़ी धनराशि को निकलवाने की प्रक्रिया भी समझाई

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 जनवरी :   विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं, बैंक उपभोक्ताओं के अधिकारों और निष्क्रिय बैंक खातों में पड़ी धनराशि के बारे में आम लोगों को जागरुक करने के लिए आरंभ किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार जून को एक नहीं दो सरकारें बनेगी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण बनी ये परिस्थितियां, भाजपा को दोष देना बंद करें कांग्रेसी एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल की जनता आने वाले चार जून को एक नहीं दो सरकारें चुनने जा रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाम ल‍िए राहुल गांधी को जमकर सुनाया…सच्‍चाई स्‍वीकार करो’, सोन‍िया गांधी के खास रहे अहमद पटेल की बेटी ने बिना नाम ल‍िए जमकर सुनाया

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से ही कड़वी बातें खुलकर बाहर आने लगी हैं. इस बार चुप्पी तोड़ी है उस शख्स की बेटी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
Translate »
error: Content is protected !!