डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा : नंदरूल, राजल, गाहलियां, आदि क्षेत्रों का दौरा करते हुए बारिश से हुए नुकसान का किया आकलन

by
अधिकारियों को दिए त्वरित सहायता के निर्देश
धर्मशाला, 19 अगस्त। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां और कांगड़ा उपमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान नगरोटा उपमंडल के सरोत्री खास, बड़ोह, कमलोटा, भलूणा और खर्ट तथा कांगड़ा उपमंडल के नंदरूल, राजल, गाहलियां, आदि क्षेत्रों का दौरा करते हुए बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया तथा प्रभावितों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि नगरोटा और कांगड़ा उपमंडल के अन्तर्गत पड़ने वाले इन क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में बहुत से घर या तो क्षतिग्रस्त हुए हैं या उनमें दरारे आई हैं। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को तुरंत प्रभाव से सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर तुरंत रिपोर्ट बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि सबसे पहले आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं को रिस्टोर करने के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के कार्य को किया जाए।
उपायुक्त ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को और अधिक तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी कांगड़ा शलिनी अग्निहोत्री, एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीष शर्मा, एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम, तहसीलदार बड़ोह शिखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद् सिंह ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में सुनी जनसमस्याएं :सामुदायिक भवन बनाने का दिया आश्वासन

शिमला, दिसम्बर 10 – ग्रामीण विकास एवम् पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां सरस्वती पैराडाइज अंतरराष्ट्रीय स्कूल के सभागार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के बाशिंदों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
हिमाचल प्रदेश

मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया जैसी बीमारियाँ होने का रहता है अंदेशा , बरसात के मौसम में बरतें एहतियात – सीएमओ डाॅ संजीव वर्मा

ऊना, 10 जुलाई – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया इत्यादि बीमारियाँ होने का अंदेशा रहता है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!