डीसी ने की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध – हेमराज बैरवा

by

हमीरपुर 21 नवंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के हमीरपुर जिले के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 26 नवंबर को हमीरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मानसून सीजऩ में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए परिवारों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किए गए आपदा राहत पैकेज के तहत राहत राशि वितरित करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि राहत राशि के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के लाभार्थियों को भी इन योजनाओं के दस्तावेज एवं राशि प्रदान करेंगे।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची तैयार करने तथा इनसे संबंधित सभी औपचारिकताएं अतिशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आयोजन स्थल पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स, बैनर और स्टैंडीज भी स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि राहत राशि वितरण कार्यक्रम एवं जनसभा में लोगों की काफी भीड़ उमडऩे की उम्मीद है। इसलिए, उक्त कार्यक्रम के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग के अतिरिक्त प्रबंध करने होंगे।
बैठक में एसपी डॉ आकृति शर्मा, एडीसी मनेश कुमार यादव, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, डीएसपी रोहिन डोगरा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहले बनाए संबंध…फिर दी जान : नाबालिग छात्रा की मौत के इतनी देर बाद टीचर ने तोड़ा था दम

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर स्थित होटल द रॉयल रेस्पाइट में सोमवार की दोपहर को आत्महत्या करने वाले शिक्षक और नाबालिग छात्रा के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

बी बी एन, 20 मार्च (तारा) :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 22 मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी...
Translate »
error: Content is protected !!