डीसी ने संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ

by

मंडी, 25 नवम्बर । उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है।
बता दें, भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) राजकीय महाविद्यालय देहरा में आज आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा आपदा के दौरान लोगो को रेस्क्यू किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा : टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था घूमने

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टूरिस्ट का पुलिस ने चालान काटा है। पंजाब का रहने वाला टूरिस्ट निजी इनोवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीषा की मौत हुई कैसे?….मेडिकल रिपोर्ट में हो गया खुलासा…

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर, 17 सितम्बर: आज भारतीय जनता पार्टी के गढ़शंकर  मंडल की ओर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय दाना मंडी गढ़शंकर में  एक संक्षिप्त समागम आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!