डीसी होशियारपुर को पत्र लिखकर राहत मैनुअल के अनुरूप जल्द राहत राशि देने का किया अनुरोध : डीसी जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस से दी 80 हजार की मदद

by

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 80 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने हादसे के प्रभावित चारों परिवारों को रेडक्रॉस की ओर से 20-20 हजार रुपये प्रदान किए। उपायुक्त ने शुक्रवार को राहत राशि के चेक नायब तहसीलदार को सौंपते हुए उन्हें ये चेक मृतकों के परिजनों को उनके घर जाकर सौंपने के निर्देश दिए।
वहीं, जतिन लाल ने होशियारपुर के डीसी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों को राहत मैनुअल के अनुरूप जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान करने का अनुरोध किया है। बता दें, 11 अगस्त को जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ऊना के देहलां और भटोलीकलां के निवासी थे। वे सभी आपस में रिश्तेदार थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैजों क्षेत्र पंजाब के होशियारपुर जिले के अंतर्गत आता है, इसलिए पोस्टमार्टम भी होशियारपुर में किया गया था और उसके बाद ही शवों को ऊना लाया गया था। चूंकि यह हादसा पंजाब राज्य की सीमा में हुआ था, इसलिए पंजाब सरकार द्वारा राहत मैनुअल के तहत पीड़ित परिवारों को राहत राशि दी जाएगी। इस संदर्भ में ही जतिन लाल ने डीसी होशियारपुर से जल्द राहत राशि प्रदान करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सोलन : नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी : IAS पत्नी सीएम के साथ जापान दौरे पर

चंडीगढ़ : हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उनके घर में ही उनका शव पाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर...
article-image
पंजाब

पेड़ से टकरा कर कैंटर चालक की मौत

गढ़शंकर, 14 जनवरी : गढ़शंकर-बंगा रोड पर मंगलवार सुबह सीमेंट से भरे कैंटर की सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटो मजारा में तीज का त्योहार मनाया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमजारा में प्रिंसिपल मैडम आशा शर्मा के नेतृत्व में समूह स्टाफ की ओर से मिलकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीज का त्योहार बहुत ही हर्षोलाश...
Translate »
error: Content is protected !!