डीसीए व पीजीडीसी कोर्सों के लिए आवेदन 31 मई तक करें

by
ऊना : हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ कम्पयूटर टेक्नोलॉजी में डीसीए पोस्ट ग्रेजुएट तथा पीजीडीसीए कोर्स करवाएं जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कॉर्डिनेटर, आशा संदल ने बताया कि इन कोर्सों के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए आवेदन 31 मई तक किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि डीसीए के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा पीजीडीसीए के लिए स्नातक पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कोर्स की अवधि एक वर्ष रहेगी। इसके अलावा प्रशिक्षण उत्तीर्ण होने पर डीसीए प्रशिक्षणार्थी को 13,800 रूपए तथा पीजीडीसीए प्रशिक्षणार्थी को 19,800 रूपए का शुल्क वापस होगा।
आशा संदल ने बताया कि पात्र अभ्यार्थी संस्थान के नंबर 98166-26727, जिला एवं प्रशिक्षण समन्वयक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के 82199-22714 व 82195-18744 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया …..हो जाइए सावधान

चंडीगढ़ : अब Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा व धनि राम शांडिल ने किया शिव बावड़ी मंदिर हादसे के घटनास्थल का दौरा : हादसे में प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 31 अक्तूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया और इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में युवक द्वारा दातर से हमले में घायल युवती के बेहतर सर्जरी और इलाज में भी मदद करेंगे : कंगना रनौत

शिमला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक के कातिलाना हमले में घायल 21 साल की युवती का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। युवती की हालत में सुधार हुआ है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने दी श्रद्धांजलि

शिमला, 26 दिसंबर । वीर बाल दिवस के मौके पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को...
Translate »
error: Content is protected !!