डेंगू रोकथाम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिन घर में पाया गया डेंगू का लारवा किया जाएगा चालान: अपनीत रियात

by

होशियारपुर, 15 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और डेंगू सर्वे में जिन घरों में डेंगू का लारवा पाया जाता है वहां चालान किए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों की भी चैकिंग की जाएगी और लारवा पाए जाने पर उन कार्यालयों के भी चालान किए जाएंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में डेंगू रोकथाम संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) व कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन भी मौजूद थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में बढ़ रहे डेंगू की रोकथाम के लिए योजनाबद्ध तरीके से आपसी तालमेल के साथ-साथ ज्यादा गंभीरता व सर्तकता के साथ काम किया जाए। इसके लिए जहां जागरुकता गतिविधियां चलाई जाएं वहीं नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों की टीमें फागिंग भी करवाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू के मामलों में काफी वृद्धि हुई है और जिले में अब तक 307 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 200 होशियारपुर शहर के ही हैं। इस लिए सभी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे डेंगू सर्विलेंस टीमों को और गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ हाउस टू हाउस सर्वे करने के निर्देश दें व हॉट स्पाट इलाकों में लगातार फागिंग करवाते हुए लोगों को भी डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक करें। उन्होंने सिविल अस्पताल में मौजूद प्लेटलैट्स मशीन के बारे में जानकारी हासिल करते हुए वहां के प्रबंधों की समीक्षा की व निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा डेंगू के खिलाफ अभियान में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम संयुक्त तौर पर टीमें बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग आपस में शेड्यूल बनाकर फागिंग व लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक भी करें।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि संबंधित विभाग घरों की चैकिंग के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों की भी चैकिंग करें और लारवा पाए जाने पर चालान किया जाए। उन्होंने जी.एम. जिला उद्योग केंद्र को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले के उद्योगों को अपने औद्योगिक संस्थानों में फागिंग करवाने व डेंगू से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाने संबंधी हिदायत दें। उन्होंने जिला विकास व पंचायत अधिकारी को गांवों में लोगों को डेंगू जागरुकता लिटरेचर वितरित करवाने व डेंगू जागरुकता बचाव संबंधी अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में एनाउंसमेंट करवाने के निर्देश भी दिए।
अपनीत रियात ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां अपनाना बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर सप्ताह में अंडे से पूरा मच्छर बनता है, इस लिए कूलरों, गमलों, फ्रिजों की ट्रे व अन्य पानी के बर्तनों को सप्ताह में एक दिन जरुर साफ किया जाए। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर खड़े पानी में पैदा होता है, इस लिए घरों के आस-पास पानी एकत्र न होने दिया जाए। इसके अलावा छप्पड़ों व खड़े पानी में काले तेल का छिडक़ाव किया जाए, ताकि मच्छरों का लारवा पैदा ही न होने हो सके। उन्होंने बताया कि मच्छर के काटने से बचने के लिए दिन के समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पाए जाएं, सोते समय मच्छरदानी व मच्छर भगाने वाली क्रीमों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि किसी को तेज बुखार, सिर दर्द या जोड़ों का दर्द आदि हो तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपाल वीर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डा. सैलेश के अलावा नगर परिषदों, नगर पंचायतों के ई.ओज व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शर्मनाक घटना : रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर ने 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तान कर उसकी मां से जबरन शारीरिक संबंध बनाए

साहनेवाल, 10 अक्तूबर : किराये पर रहने वाली एक विवाहिता की 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तान कर रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल उक्त आरोपी पुलिस की...
article-image
पंजाब

सिख मंत्री-विधायक 29 जून को तलब : गुरु ग्रंथ साहिब कानून विवाद पर अकाल तख्त ने लिखित आदेश किया जारी

अमृतसर :  पंजाब सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में पारित किए गए गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) कानून को लेकर धार्मिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने दिया धरना

गढ़शंकर : तहसील कमेटी सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर धरना दिया और पंजाब के डीजीपी को एक मांग पत्र भेजा इस...
article-image
पंजाब

महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन आईवीवाई...
Translate »
error: Content is protected !!