डेढ लाख श्रद्धालू यात्रा में जा चूके, पीने के पानी, शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं – अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे

by

एएम नाथ। शिमला :  शून्यकाल शुरू न होने के चलते विधायकों ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत अपने मामले उठाए। प्रश्नकाल के बाद विधायक जनकराज ने मणिमहेश यात्रा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल यह यात्रा होती है।  अभी तक डेढ लाख श्रद्धालू यात्रा में जा चूके हैं।  उन्होंने कहा कि पीने के पानी, शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं है। रास्ते में कूड़ा कचरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय टैक्सियों के बीते रोज भी चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक विष्ज्ञय पर राजनीति न करके इसका मास्टर प्लान बनाना चाहिए। वैष्णोदेवी या फिर अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर यह यात्रा करवानी चाहिए। प्रदेश की सबसे बड़ी यात्रा है। इसे राज्य स्तरीय यात्रा का दर्जा देना चाहिए।   विधायक भवानी सिंह पठानिया ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत पूर्व सरकार के समय कांगड़ा से ईएनसी कार्यालय को मंडी शिफ्ट करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का कांगड़ा प्रेम सुनकर उनकी आंखो से आंसू आ गए। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या यह कार्यालय वापिस शिफ्ट किए जाएंगे क्योंकि इनका महत्व कांगड़ा में ही है और वहीं के प्रोजेक्ट यह देख रहे हैं।

मैं जवाब से संतुष्ट नहीं :   विधायक कुलदीप राठौर ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उनका प्रश्न लगा था जिसमें ठियोग को जिला अस्पताल बनाने की बात कही गई थी। राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब घोषणा की है तो जवाब में विचार किया जा रहा है नहीं आना चाहिए था। इसे लागू किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घोषणा को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

शिमला कांगड़ा सड़क की हालत दयनीय :   विधायक संजय रत्न ने शिमला कांगड़ा सड़क का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भराड़ीघाट, झमाखड़ी पुल सहित कई अन्य स्थानों पर सड़क की हालत खस्ता है। सभी मंत्री व विधायक इसी सड़क से जाते हैं। जब तक नई सड़क नहीं बन जाती तब तक इसको सुधारा जाना चाहिए। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इसमें सुधार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनता दरबार में सुनी 235 लोगों की शिकायतें :. संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश

प्रदेश वासियों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधे तौर पर पहुंचाया जा रहा है लाभ: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 02 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की...
article-image
पंजाब

ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के सामने धरना लगाया

गढ़शंकर, 14 दिसम्बर: ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इसी श्रृंखला तहत गढ़शंकर डिवीजन के सभी ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के...
पंजाब

एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गढ़शंकर पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने माहिलपुर में पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के बाद फरार होने वाले आरोपी को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
Translate »
error: Content is protected !!