डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म : पुलिस ने दर्ज किया मामला

by

गढ़शंकर, 9 अगस्त : थाना माहिलपुर पुलिस ने डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता के पिता के बयानों पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ पोल्ट्री फार्म में काम करता है। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल की बच्ची भी है। उसने बताया कि बैजिंदर कुमार उर्फ ​​आलू पुत्र राम शंकर निवासी धरकन थाना बडूना जिला उरिया उत्तरप्रदेश जो पिछले 18 दिनों से पोल्ट्री फार्म पर काम कर रह था जो अक्सर बच्ची को खिलाने के लिए ले जाता था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी बेटी की चीख सुनकर मैं अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर आया तो देखा कि उक्त व्यक्ति घबराकर डीपी रूम से निकलकर वहां से चला गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वहां खून से लथपथ पड़ी थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ गलत काम किया है, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर माहिलपुर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 65(2) और प्रोटेक्शन चाइल्ड सेक्सुअल एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता पिता की पूण्यतिथी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनायेंः उमेश राणा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से सचिव लायन उमेश राणा ने अपने माता जी स्वर्गीय सरूप कांता पत्नी स्वर्गीय शाम लाल राणा की पूण्य तिथी के अवसर पर वृद्धाश्रम, राम कलोनी...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय रोल प्ले मुकाबलों में  गांव में स्प्रकूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर प्रथम 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के रोल प्ले मुकाबले स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में करवाए गए। ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1-...
Translate »
error: Content is protected !!