डेरा बाबा गोबिंद दास जी का वार्षिक समागम व भंडारा 15 जून को करवाया जाएगा : संत बाबा रविंदर दास

by

*इस वार्षिक समागम व भंडारे को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब 13 जून को आरम्भ किए जाएंगे /संत बाबा रविंदर दास
*15 जून को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद निशान साहिब, कीर्तन व गद्दी समारोह होगा/संत बाबा रविंदर दास
होशियारपुर/खान पुर/ऊना (हिमाचल)/दलजीत अजनोहा : डेरा बाबा गोबिंद दास जी खान पुर ऊना (हिमाचल) में बाबा जी का वार्षिक समागम व भंडारा संत बाबा रविंदर दास जी द्वारा हर वर्ष की भांति 15 जून को समूह संगत के सहयोग से बहुत ही प्रेम व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संत बाबा रविंदर दास जी ने बताया कि यह वार्षिक समागम और भंडारे को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब 13 जून को प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। 15 जून को प्रातः 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। उसके बाद 11 बजे निशान साहिब जी की रस्म होगी। 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कीर्तन होगा। दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक गद्दी की रस्म होगी और संगत को निरंतर बाबा जी का भंडारा वितरण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निजी अस्पताल में बतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला से मारपीट करने के आरोप में अस्पताल की मालिक डॉक्टर के डॉक्टर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 22 नवंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने अस्पताल में  वतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला  के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को...
article-image
पंजाब

माहवारी को लेकर झिझक दूर कर मानसिक तौर पर तैयार रहने की जरुर: कोमल मित्तल

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में विश्व माहवारी दिवस पर समागम आयोजित, वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड लिमिटेड की ओर से ‘उड़ान’ प्रोजैक्ट के अंर्तगत करवाया गया माहवारी स्वच्छता प्रोग्राम डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं व...
article-image
पंजाब

*Tikshan Sood Presents Medals to

SD City Public School, Adamwal Emerges Overall Champion Hoshiarpur/ Nov.13 /Daljeet Ajnoha : The 13th District Yoga Championship concluded with great enthusiasm and participation. Former Cabinet Minister, District Yoga Association President, Punjab Yoga Association...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों की बैठक, एजेंटों को किया प्रेरित

गढ़शंकर। जीवन बीमा और वित्तीय सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकास अधिकारी सौरव कुमार और अंकित की अगुवाई में गढ़शंकर में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें शाखा प्रबंधक मंगल सिंह और...
Translate »
error: Content is protected !!