डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र : खन्ना कहा, डेरा मुखी संत निरंजन दास अध्यात्म से जोड़ने के साथ साथ कर रहे जनकल्याण

by

होशियारपुर, 6 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र है जहाँ डेरा मुखी संत निरंजन दास जी लोगों को न केवल अध्यात्म से जोड़ते हैं बल्कि उनका जनकल्याण के कार्यों में भी अहम् योगदान है। खन्ना ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज को समर्पित डेरा सचखंड बल्लां संत पीपल दास जी द्वारा स्थापित व संत सरवन दास जी द्वारा विकसित किया गया। डेरा सचखंड बल्लां श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं के प्रसार के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। शिक्षा व सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहाँ संत सरवन दास चैरिटेबल अस्पताल और संत सरवन दास मॉडल स्कूल की स्थापना की गयी है। अगर सामजिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो डेरा सचखंड बल्लां दलित सशक्तिकरण का एक बड़ा केंद्र है और पंजाब में महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रभाव रखता है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में जो डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर डेरा मुखी संत निरंजन दास को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है यह केंद्र सरकार का एक सराहनीय फैसला है क्यूंकि डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास धर्म के प्रचार प्रसार और जनकल्याण की सेवाओं के लिए इस अवार्ड के हकदार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए वन मित्रों से किया संवाद : वन मित्रों से मुख्यमंत्री ने कहा, जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में वन मित्रों के साथ आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अनुभव बारे जानकारी हासिल की। धर्मशाला में नियुक्त...
article-image
पंजाब

गांव बिंजों में श्री महाशिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ 14अगस्त से 22 अगस्त तक

कलश यात्रा प्रात 8 बजे निकाली जाएगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा जिला होशियारपुर के गांव बिंजो में शिव मंदिर मंडली और समूह नगर निवासियों के सहयोग से श्री महाशिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ 14अगस्त से 22...
article-image
पंजाब

क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  : युवा एवं विरासत मेले में लगभग 30 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया था भाग

गढ़शंकर :  बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों ने दसूहा में आयोजित क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में कई पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह बात कहते हुए कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!