डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र : खन्ना कहा, डेरा मुखी संत निरंजन दास अध्यात्म से जोड़ने के साथ साथ कर रहे जनकल्याण

by

होशियारपुर, 6 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र है जहाँ डेरा मुखी संत निरंजन दास जी लोगों को न केवल अध्यात्म से जोड़ते हैं बल्कि उनका जनकल्याण के कार्यों में भी अहम् योगदान है। खन्ना ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज को समर्पित डेरा सचखंड बल्लां संत पीपल दास जी द्वारा स्थापित व संत सरवन दास जी द्वारा विकसित किया गया। डेरा सचखंड बल्लां श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं के प्रसार के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। शिक्षा व सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहाँ संत सरवन दास चैरिटेबल अस्पताल और संत सरवन दास मॉडल स्कूल की स्थापना की गयी है। अगर सामजिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो डेरा सचखंड बल्लां दलित सशक्तिकरण का एक बड़ा केंद्र है और पंजाब में महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रभाव रखता है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में जो डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर डेरा मुखी संत निरंजन दास को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है यह केंद्र सरकार का एक सराहनीय फैसला है क्यूंकि डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास धर्म के प्रचार प्रसार और जनकल्याण की सेवाओं के लिए इस अवार्ड के हकदार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त : नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आप ने पंजाबियों से किया धोखा – शिअद

पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त कर दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह पद लंबे समय से खाली थे और इन्हें भरे बिना ही विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याणकारी नीतियां अपनाई : कुलदीप सिंह पठानिया

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क सड़कों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समलेटा-खड्डी संपर्क सड़क का भूमि पूजन लगभग 90 लाख रुपये की...
article-image
पंजाब

30 वर्ष की शानदार सेवाओं के बाद मास्टर केशव खेपड़ सेवानिवृत : बढ़ीया सेवाओं के लिए दो बार विभाग दुारा प्रशंसा पत्र से किया था सम्मानित

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मैंहिंदवानी से मास्टर केशव खेपड़ तीस वर्ष की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हो गए। उल्लेखनीय है कि अपनी तीस वर्ष की सेवा में से लगातार 24 वर्ष...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग : सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग पकड़ रही जोर

चंडीगढ़ । अवैध माईनिंग मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। आम आदमी पार्टी के समक्ष सबसे बढ़ा सवाल माइनिंग पालिसी नहीं लाए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!