डॉ. अंबेडकर जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र

by

गढ़शंकर  :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नेतृत्व में तथा भाई घनैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर प्रीमियम क्लब बीनेवाल द्वारा श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा हॉल में लगाया गया। रक्तदान शिविर में 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन कारगिल शहीद बलदेव राज जी के पिता राम दास ने किया। शिविर के दौरान कारगिल युद्ध के शहीद बलदेव राज सहगल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रक्तदाताओं को राजेंद्र  बग्गा द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिविर में ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। महिलाओं से भी रक्तदान करने की अपील करते हुए सोना देवी ने विशेष रूप से रक्तदान किया तथा । इस मौके पर डॉ. दिलबाग सिंह, मोटिवेटर सरबजीत सिंह, मोटिवेटर संदीप बंगा, मोटीवेटर अश्वनी राणा, मोटीवेटर  अजय राणा, मोटीवेटर भूपिंदर , मोटीवेटर  राकेश चौहढ़ा , समाज सेवी राम लुभाया, प्रिंसिपल राज कुमार, हरि ओम, कामरेड मोहन लाल, जस्सी कोकोवाल, प्रिंस कोकोवाल, जसविंदर सिंह फौजी, बिट्टू फौजी, संजीव सिंह, निर्मल निम्मा, केसर डल्लेवाल, किशोर लाल, गुरजीत सहगल, इस मौके पर प्रीमियम क्लब के सदस्यों और शहर निवासियों के साथ संदीप सिंह, हरविंदर सिंह, संदीप नैय्यर, दिलवाग सिंह, बिंदर टिब्बियां, हीरा लाल बग्गा, शीतल, हरदीप कुमार, निंदी सहगल, बलजिंदर आजाद, रवि गारी, नंद गारी, दविंदर गारी, जतिंदर भवानीपुर आदि मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आई लव यू भूमि मेम – स्टूडेंट ने आंसर शीट में अपनी फेवरेट टीचर पर लिखा ऐसा निबंध : खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां तमाम तरह के वीडियो के अलावा कुछ पोस्ट भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।अभी इसी तरह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर हर...
article-image
पंजाब

नारायण नगर में बरसात के मौसम में खोदी गलियां विकास या विनाश : खन्ना

बरसात के मौसम में मोहल्ला निवासी झेल रहे विभागों की मंद प्रणाली का संताप, आवागमन हुआ मुश्किल : खन्ना होशियारपुर 1 जुलाई () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सीवरेज व वाटर सप्लाई विभाग...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर राम दयाल ने सरकारी मिडल स्कूल चक गुज्जर के बच्चों को किट व बूट किए वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अवेअरनैस मिशन हुकड़ां ब्रदर्स के नाम से मशहूर और चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राम दयाल ने आज सरकारी मिडिल स्कूल चक गुजरां के सभी विद्यार्थियों को किट...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों में बजट की प्रतियां जला कर विरोध जताया

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के अनुसार डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) की प्रांतीय कमेटी के निर्णय मुताबिक 2 जुलाई से चार जुलाई के अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!