डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान से समानता, न्याय और बंधुत्व को दिया सर्वोच्च स्थान : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल आज अशोक धम्म विजयदशमी एवं धम्मचक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर विद्या महेश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान तथा शेड्यूल कास्ट वेलफेयर एसोसिएशन चंबा के सौजन्य से अंबेडकर भवन सुलतानपुर में आयोजित विचार धम्म गोष्ठी में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।


उपायुक्त ने इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
मुकेश रेपसवाल ने विचार धम्म गोष्ठी में अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने जातिवाद और भेदभाव के विरुद्ध एक ऐसे समाज की परिकल्पना की जिसमें प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, सम्मान और उन्नति के अवसरों में समान भागीदारी सुनिश्चित हो।


उपायुक्त ने ज़िला में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों में साक्षरता दर को और अधिक बढाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विशेष रूप से संबंधित सामाजिक संगठनों को आगे आने का भी आह्वान किया।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ।
उपायुक्त ने समस्त जिला वासियों से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का भी आह्वान किया ।


इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को इस दौरान संस्था की ओर से शॉल- टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया ।
विचार धम्म गोष्ठी में संयुक्त निदेशक पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय केशव राम ने तकनीकी शिक्षा और नशा मुक्त समाज के महत्व पर पर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान डीपी चंद्रा, केएल शाह, जितेश्वर सूर्या, शिव चंद्रा, विजय कुमार, नीलम बौद्ध ने भी गोष्ठी में हिस्सा लिया।


मंडलीय प्रबंधक वन निगम रघुराम मानव, उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह तथा संस्था की ओर से जितेंद्र सूर्या, मनोहर लाल हितेषी, कुलदीप अहीर सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं पर मुक़दमा करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

इवेंट से नहीं गंभीरता से काम करने पर प्रदेश से खत्म होगा नशा अपने परिवार को नशे से बचाने के लिए महिलाएं गश्त करने को मजबूर क्यों हैं नशे के ख़िलाफ़ कार्यक्रम में बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का DC ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की अध्यक्षता : लोकसभा चुनाव में विकलांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध करवाने  को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा 27 मार्च :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर आज एसीसीएइ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!