डॉ करीमपुरी के पंजाब अध्यक्ष बनने पर वकीलों ने वितरण किए लड्डू : मायावती के निर्णय का हुआ व्यापक स्वागत

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की ओर  से डाॅ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व सदस्य राज्यसभा को बसपा पंजाब का अध्यक्ष बनाए जाने पर होशियारपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने लड्डू वितरण करके खुशी का इजहार किया और बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्णय का स्वागत किया।
 इस अवसर पर एडवोकेट धरमिंदर कुमार दादरा सदस्य बार एसोसिएशन होशियारपुर पूर्व उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट पलविंदर कुमार माना ने बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बसपा ही एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो गरीबों, मजदूरों,किसानों ,शोषितों, पिछड़ों, मजदूरों की हितैषी है और इन की किसी भी मुश्किल,संघर्ष में हमेशा प्राथमिकता के आधार पर हर सहयोग करती रही है और आगे भी करती रहेगी उन्होंने कहा कि अवतार सिंह करीमपुरी बहुत ही सुलझे हुए नेता हैं और उन्हें बसपा संगठन को मजबूत करने और लोगों के हितों के लिए बड़े आंदोलन चलाने में महारत हासिल है। इसलिए करीमपुरी के दोबारा बसपा पंजाब अध्यक्ष बनने पर नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कर्मचारी और वकील समुदाय में उत्साह, उमंग और खुशी की लहर है।
 इस अवसर  पर एडवोकेट बीआर दादरा, एड.के एस भट्टी, एड.कमलजीत सरोआ, एड.दलबीर बंगा, एड.रणजीत कलसी, एड.कुलदीप सिंह, एड.गुरइकबाल सिंह, एड.बलजिंदर सिंह, एड.कैलाश कटनोरिया, एड. परमजीत सिंह, एड. लश्कर सिंह साबरा, एड. एस. कोटली सूद, एड.नैन्सी, एड.रणदीप, एड.गुरप्रीत कौर, एड.प्रीति, एड.अंजुली, एड.पूनम, एड.शुबम मरवाहा, एड.थेरी थिरलीन भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुर्लभ ब्रेन इंफेक्शन  के मरीज को मिली नई जिंदगी

होशियारपुर: बैक्टीरिया के कारण होने वाले दुर्लभ और गंभीर ब्रेन इंफेक्शन  ‘सीएनएस नोकार्डियोसिस’ से पीड़ित 70 वर्षीय पुरुष मरीज को हाल ही में मैक्स अस्पताल में सफल इलाज के बाद नया जीवन मिला। पुरानी...
article-image
पंजाब

जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 सितम्बर को गांव जेजों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम के तहत जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 मार्च को गांव जेजों स्थित सी-पाइट कैंप में प्लेसमेंट कैंप...
article-image
पंजाब

जमीनों की एनओसी के नाम पर लोगों का हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण – पवन दीवान

मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए भारी रिश्वत लेने का मुद्दा उठाया, जटिल व्यवस्था में सुधार की अपील की चंडीगढ़: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवलपमेंट बोर्ड...
article-image
पंजाब

नीरज सन्याल ने गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान किया प्राप्त

दसूहा : जिला होशियारपुर के दसूहा के अंतर्गत पड़ते कस्बे दातारपुर के नीरज सन्याल ने यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल 2022 में गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। Share     
Translate »
error: Content is protected !!