डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री अतिविशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र जोधपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु शिविर में देश के नामी गिरामी हस्तियों ने भाग लेकर भाग्य ओर भविष्य को जानने के विद्या से आम जन को लाभान्वित किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को संस्था के प्रमुख प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ एस के जोशी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी एस एफ आई जी एम एल गर्ग साध्वी प्रीति प्रियवंदा एवं संस्कृत अकादमी की पूर्व चेयरमैन डॉ जया दवे के द्वारा अति विशिष्ठ सेवा सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर एस के जोशी ने बताया कि डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर जो कार्य किए है वो अपने आप में एक मिसाल है, आप हर समय आम जनता के लिए होने वाले निशुल्क कार्यक्रमों में अपनी पूर्ण सेवाएं देते हैं। बी एस एफ आई जी एम एल गर्ग ने आपको सर्टिफिकेट, मोमेंटो, श्रीफल प्रदान कर आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री ने वैदिक वास्तु के महत्व ओर रहस्य को देश के साथ साथ विदेशों में प्रसारित किया है जो कि अपने आप में गौरवशाली बात है। ज्ञात रहे डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री बिना किसी तोड़ फोड़ किए वास्तु में सिद्ध हस्त है साथ ही आपके द्वारा लिखित वास्तु आलेख देश विदेश के विभिन्न समाचार पत्रों के विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित होते हैं जो हर व्यक्ति के लिए लाभदायक होते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनरल, पुलिस व खर्चा आब्जर्वरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक – किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस आई.ए.एस...
article-image
पंजाब

पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज : पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का आरोप

लुधियाना :विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्‍व पटवारी गुरविन्‍दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्‍कू के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट...
Translate »
error: Content is protected !!