डॉ. राजीव बिंदल का हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष बनना तय : कल सुबह 11:00 होगी नाम की आधिकारिक घोषणा

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बना तय हो गया है। हालांकि आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा होना अभी बाकी है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यालय दीप कमल में चुनाव की प्रक्रिया हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन डॉ. राजीव बिंदल की ओर से दाखिल किया गया। वहीं, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनने के लिए आठ लोगों ने नामांकन भरे। इसमें पवन काजल, गोविंद ठाकुर, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल, राजीव सैजल के नाम शामिल हैं।
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव प्रभारी सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया अभी जारी है। कल सुबह 11 बजे पीटरहॉफ में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह हिमाचल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। राजीव भारद्वाज ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष और नई कार्यकारणी के नेतृत्व में ही साल 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी…. लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश

एएम नाथ। सुंदरनगर : मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं। मैं जिसके साथ भी हूं, उसके साथ खुश हूं। यह संदेश उपमंडल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर को किया जाएगा प्रशिक्षित : पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऊना, 4 सितम्बर – डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता किया गया। उन्होंने बताया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने ब्यास डेरा प्रमुख से की मुलाकात : डेरा अनुयायियों की वोट बटोरने की चर्चाएं

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!