डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने खून से लिखी भारत की एकता व अखंडता की इवारत : तीक्ष्ण सूद

by

उनके विचारों को साकार कर रही है मोदी सरकार : सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जनसंघ के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए, पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीक्ष्ण सूद ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे देशभक्त व प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के नाम से एक ऐसे बेमिसाल राजनीतिक दल की स्थापना की थी जिसके जिसके मूल विचार में राष्ट्रवाद है। वह हमेशा ही राष्ट्र को दल से ऊपर तथा दल को निजी स्वार्थ से ऊपर मानते थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के पहले मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्रालय वाले मंत्री होने के बावजूद भी उन्होंने अपने पद की बजाय देश की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ मिलकर उन्होंने मानव एकात्मवाद तथा अंत्योदय के विचार से राजनीति करने को अधिमान दिया। जम्मू कश्मीर में जाने के लिए नेहरू सरकार द्वारा लगाए गए परमिट सिस्टम को तोड़कर उन्होंने भारत की एकता व अखंडता का मार्ग प्रशस्त किया। बेशक उसके लिए उन्हें अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा अपने खून से लिखे गए एकता व अखंडता के बलिदान को मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है । केंद्र की भाजपा सरकारें अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहें हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले युवक की आत्महत्या : दो दिन बाद होनी थी शादी

कपूरथला:  कपूरथला में एक  29 वर्षीय युवा कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी दो दिन बाद तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और...
article-image
पंजाब

संदिग्ध महिला को सुरक्षा एजेंसी ने उठाया : मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक महिला को उसके घर से उठाने की बात सामने आई है। जानकारों का कहना है कि उक्त महिला के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की...
article-image
पंजाब

गांव जलभे में गरीब बच्चों को एनजीओ द्वारा स्टेशनरी वितरित की गई/सुखजीत सिंह डरोली : सरपंच सुखी दाउदपुरिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मौजूदा पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों और प्रिंसिपल मैडम विजय लक्ष्मी और समूह स्कूल स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों, नगर पंचायत और विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!