डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

by

गढ़शंकर,  24 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के महान राष्ट्रवादी शिक्षाविद, प्रखर देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। खन्ना ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री रहे तथा राष्ट्रीय एकीकरण के प्रबल समर्थक थे। डॉ. मुखर्जी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ विचारधारा प्रस्तुत की। जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। खन्ना ने कहा देशवासियों को राष्ट्र की एकता के लिएडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्व्रारा दिए गए बलिदान याद करते हुए उनके नक़्शे कदमो पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देना चाहिए। खन्ना ने गढ़शंकर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया । इस मौके ए. एस. के. रिंकू सहित अन्य भाजपा नेता भी उपास्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली को मिल सकता पहला सिख सीएम… मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे, पंजाब को भाजपा कर सकती टारगेट

नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौटी है और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को समयबद्ध राहत प्रदान कर रही प्रदेश सरकार – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं यह सुनिश्चित बना रहे हैं कि इस...
article-image
पंजाब

पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने लगाई आग , पराली जलकर राख, ट्राली के टायर भी जले, मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव पंडोरी बीत में साईं बाबा के मंदिर के निकट पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दलिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं...
Translate »
error: Content is protected !!