डॉक्टर गिरफ्तार-22 नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला : मरीजों की दवाई बेची जा रही थी बाजार में- ड्रग इंस्पेक्टर को भी सह आरोपी बनाया

by

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के विभिन्न हिस्सों 22 नशा मुक्ति केंद्रों को चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार किया है। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर लुधियाना रूपप्रीत कौर को भी इस केस में सह आरोपी बनाया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप है कि वह नशा छुड़ाने वाली दवाओं के दुरुपयोग करते थे।

                      इस संबंधी मोहाली में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब में भ्रष्टाचार रोधी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।  डॉ. अमित बंसल नशे के आदि मरीजों को इलाज के लिए एडनोक-एन 0.4 और एडनोक-एन 2.0 (बुप्रेनोर्फिन और नलोक्सोन) की गोलियां दी जाती थी। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी इन नशा मुक्ति केंद्रों में उक्त गोलियों का दुरुपयोग हो रहा था और यह गोलियां बाजार में ऐसे व्यक्तियों और नशे के आदी लोगों को बेची जा रही थी। जिनका नाम इन नशा मुक्ति केंद्रों की सूची में शामिल नहीं था।

                       इससे पहले डॉक्टर अमित बंसल के लुधियाना स्थित सिमरन अस्पताल और नशा छुड़ाने केंद्र के कर्मचारियों विदंत और कमलजीत सिंह के खिलाफ थाना एसटीएफ, फेज-4, मोहाली में 05 अक्टूबर 2022 को दर्ज किया गया था। इन कर्मचारियों द्वारा दिए गए इकबालिया बयानों के आधार पर उनके पास से करीब 23 हजार गोलियां और 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई थी। उसी दिन एसटीएफ की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर रूपप्रीत कौर की मौजूदगी में उक्त सिमरन नशा छुड़ाने केंद्र की जांच की, जहां रिकॉर्ड के अनुसार 4610 गोलियां कम पाई गईं थी। किसी व्यक्ति द्वारा डॉक्टर बंसल के सहज अस्पताल नकोदर नामक एक और नशा छुड़ाने केंद्र की वीडियो वायरल की गई थी। जिसका जालंधर के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर द्वारा तुरंत नोटिस लेते हुए इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में 8 जून 2024 को दर्ज करवाई गई थी। उक्त सहज नशा मुक्ति केंद्र की जांच के दौरान वहां निरीक्षण समिति द्वारा एडनोक-एन की करीब 1 लाख 44 हजार गोलियां कम पाई गई थी।

                  जालंधर के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर ने जांच पूरी होने तक उक्त अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल को फ्रीज करने और इसका लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद डॉ. अमित बंसल ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय पंजाब के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके इस मामले को दबा दिया। यह भी पता चला है कि डॉ. अमित बंसल के स्वामित्व वाले एक और आदर्श अस्पताल और नशा छुड़ाने केंद्र पटियाला के कर्मचारियों के खिलाफ थाना अनाज मंडी, पटियाला में एक अलग केस 11 नवंबर 2024 दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित : भोलेनाथ का भगत हूं जहां मर्जी कर दे शिकायत : अनुराग शर्मा

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखने वाले अनुराग शर्मा के राज्यसभा सदस्य बनने की...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा करीब 40 जवानों के हवाले : पहले डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में करीब 15 पुलिस जवान

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की तर्ज पर ही उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में करीब 15 पुलिस जवान तैनात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाभा रियासत में 124 साल बाद शाही परंपरा से हुई महाराजा के पड़पौते की पगड़ी रस्म

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी । राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को करीब 124 साल बाद शाही परंपरा निभाई गई। यहां के हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाभा रियासत...
Translate »
error: Content is protected !!