डॉक्टरों की कमी होगी दूर : 1000 नई भर्तियां करेगा हेल्थ डिपार्टमेंट; स्वास्थ्य मंत्री का एलान

by
मोहाली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को महत्वपूर्ण घोषणा करते बताया कि भगवंत मान सरकार शीघ्र ही राज्य के सरकारी अस्पतालों में एक हजार और डॉक्टरों की भर्ती करेगी।
डॉक्टरों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को डेराबस्सी, लालड़ू व जीरकपुर (ढकोली) के अस्पतालों का अचानक निरीक्षण किया और वहां मरीजों तथा तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पतालों में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने ओपीडी पर्ची के इंतजार समय को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की कमी को लेकर भी सरकार गंभीर है। इन रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संगीत प्रतियोगिता में अव्वल रहे खालसा कॉलेज माहिलपुर के विद्यार्थी सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  हाल ही में मीरी पीरी सेवा सोसाइटी बोदल गरना साहिब (दसूहा), हुशियारपुर की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के सहयोग से नौवें पातशाह श्री...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से लगाएगा समर कैंप: एडवोकेट राय

गढ़शंकर 29 मई  :  बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से 30 जून तक समर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

72 घंटे में 10 हजार कंडोम खत्म : विंटर ओलंपिक में एथलीट्स का ‘अनोखा खेल’

नई दिल्ली : मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 में एक अनोखी स्थिति सामने आई है. दरअसल, एथलीट्स विलेज में मुफ्त कंडोम का स्टॉक प्रतियोगिता शुरू होने के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही खत्म हो...
Translate »
error: Content is protected !!