डॉक्टरों को बड़े अक्षरों में साफ-साफ लिखना होगा मरीजों को प्रिस्क्रिप्शन : मरीजों का अधिकार है यह : हाईकोर्ट

by

चंडीगढ़ : डॉक्टरों की लिखावटें अक्सर सुर्खयों में रहती हैं। तकनीक के इस दौर में भी हाथ से वे ऐसी पर्चियां लिखते हैं कि मरीजों की समझ से बाहर होती है। कई बार तो दवा दुकानदार भी नहीं समझ पाते हैं।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का मानना है कि ऐसी पर्चियां लिखना मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के समान है। इतना ही नहीं, हाईकोर्ट ने पढ़ने योग्य प्रिस्क्रिप्शन को मरीजों का मौलिक अधिकार करार दिया है।

न्यायमूर्ति जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने कहा कि अक्सर डॉक्टरों की लिखावट इतनी खराब होती है कि मरीज या उनके परिजन समझ ही नहीं पाते कि कौन सी दवा लिखी गई है। कभी-कभी दवा बेचने वाले के गलत पढ़ने से भी गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सभी डॉक्टर अब बड़े अक्षरों (CAPITAL LETTERS) में स्पष्ट लिखकर ही दवाइयां लिखें। जब तक डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन की व्यवस्था लागू नहीं होती, यह नियम सख्ती से अपनाया जाए। मेडिकल कॉलेजों में दो साल के भीतर हैंडराइटिंग की ट्रेनिंग शुरू की जाए।

आपको बता दें कि हाईकोर्ट यह टिप्पणी उस समय आई जब कोर्ट एक मामले में बलात्कार, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपित की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। हालांकि मूल मामला अलग था, लेकिन अदालत ने इस दौरान पर्चियों की समस्या पर स्वतः संज्ञान लिया। न्यायमूर्ति पुरी ने कहा, “सरकार और संस्थानों के पास इतनी तकनीक उपलब्ध होने के बावजूद अगर आज भी डॉक्टर अपठनीय लिखावट में दवाएं लिख रहे हैं, तो यह बेहद चिंताजनक है। यह सीधे-सीधे जीवन और मृत्यु का प्रश्न बन सकता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

55 उम्मीदवारों ने पास की खनन रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा : 5 पदों के लिए कुल 108 आवेदकों में से 91 उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया भाग

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 20 मई :  जिला में खनन रक्षकों के 5 पदों को भरने के लिए मंगलवार को यहां अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान में उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल की अध्यक्षता में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर श्री हरदीप कुमार के नेतृत्व में नशों के खिलाफ जागरूकता सेमिनार का आयोजन दिया गया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना सिंहुता व डीएसपी कार्यालय चुवाड़ी का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने किया शुभारंभ

अपराध की रोकथाम व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा पुलिस विभाग का सुदृढ़ीकरण : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 2 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित किया रक्तदान शिविर : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली शिमला, 26 जुलाई – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक...
Translate »
error: Content is protected !!