डॉक्टरों ने 2 मरीजों को लावारिस जगह पर एंबुलेंस से फिंकवाया, एक की मौत : पंजाब के अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत

by

मानसा : पंजाब के सरकारी अस्पतालों से मानवता को शर्मसार करने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मानसा के सरकारी अस्पताल से भी सामने आया है। जहां पिछले कई दिनों से दो मरीज लावारिस हालत में भर्ती थे।
बताया जा रहा है कि दोनों एचआईवी, काला पीलीया और टीबी से पीड़ित थे।बुधवार को डॉक्टरों ने एंबुलेंस चालक से कहा कि वो उन्हें किसी लावारिस जगह फेंक आए।
एंबुलेंस चालक ने भी ठीक वैसा ही किया।उन्हें ऐसा करते बिल्कुल भी शर्म नहीं आई। एंबुलेंस चालक ने दोनों मरीजों को गाड़ी में बैठाया। फिर उन्हें किसी सुनसान जगह छोड़ दिया। एक मरीज की तो थोड़ी देर बाद ही वहां मौत हो पाई। क्योंकि सर्दी के मौसम में वह न तो ठंड झेल पाया और वैसे ही उसकी हालत ठीक भी नहीं थी। उधर, दूसरा मरीज भटकते-भटकते कब्रिस्तान के पास पहुंच गया।
वहां से किसी ने पुलिस को सूचना दी. फिर दोबारा उसे मानसा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों और एंबुलेंस चालक की करतूत सामने आई। आरटीआई कार्यकर्ता माणिक गोयल ओर शहर के लोगों ने सरकार हॉस्पिटल पर सवाल उठाए है ओर कार्रवाई की मांग की है।

दोनों मरीजों को सुनसान जगह पर छोड़ने वाले एम्बुलेंस चालक काका सिंह ने पुलिस को बताया कि अस्पताल के डॉ. आसू और मैडम गुरविंदर कौर ने उनसे मरीजों को छोड़ने के लिए कहा। इसके लिए डॉ. आसू ने 400 रुपये का भुगतान भी किया. फिलहाल मानसा के सीएमओ ने इस घटना के लिए एक जांच कमेटी बनाने की बात कही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब में 14 से ज़्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. पसिया कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है...
article-image
पंजाब

मैहिंदवानी व मैहिदवानी गुज्जरां के खिलाडिय़ों को स्र्पोटस किटें देने के लिए 75 हजार का चैक दिया

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी वइमैहिदवानी गुज्जरां के बालीवाल व क्रिकेट के खिलाडिय़ों को स्र्पोटस किटें खरीदने के लिए गांव मैहिंदवानी की पंचायत को 75 हजार को चैक पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने सौंपा। पूर्व...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक बसियाला का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन : आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कहा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा होशियारपुर, 15 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल से सीधे होटल रूम ! गर्लफ्रेंड्स संग मस्ती कर रहे थे कैदी……जेल में बना था पूरा प्लान, डॉक्टर ने निभाई बड़ी भूमिका

जयपुर :   राजस्थान की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जेल सिस्टम, पुलिस विभाग और डॉक्टरों की विश्वसनीयता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के नाम पर चार खूंखार...
Translate »
error: Content is protected !!