डोर स्टैप पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने में पूरे प्रदेश में होशियारपुर अव्वल : 88 प्रतिशत सर्विस डिलिवरी रेट के हिसाब से जिले ने बनाया रिकार्ड

by

टोल फ्री नंबर 1076 पर काल करने पर होशियारपुर वासियों को घर बैठे मिल रही हैं 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं
– सेवाएं देने के लिए जिले में पांच तहसीलों में 11 सेवा सहायक  तैनात
होशियारपुर, 11 जनवरी:
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को उनके डोर स्टैप पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के एक महीने के भीतर ही जिला होशियारपुर ने रिकार्ड बना नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में सबसे अधिक डोर स्टैप डिलिवरी देकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि एक माह में होशियारपुर जिले के 597 एप्लीकेशन प्राप्त हुई, जिनमें से 558 मंजूर की गई और 39 पेंडिंग है। लोगों को उनके घरों तक 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई गई, जिनमें से 525 लोगों के काम कर उनके सर्टिफिकेट भी उनके घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं। इस हिसाब से 88 प्रतिशत सर्विस डिलिवरी रेट के हिसाब से प्रदेश में सबसे लंबी छंलाग लगाई है। उन्होंने कहा कि 43 प्रकार की सेवा केंद्रों पर मिलने वाले सेवाएं घर बैठे प्राप्त करने के लिए जिला वासी टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर कॉल करने के बाद वे सरकारी प्रतिनिधि को बता सकते हैं कि किस समय पर उनके घर आकर उनके फोटो या अन्य दस्तावेज लेजाकर उनको सरकारी सेवा का लाभ दे सकता है। सरकारी सेवा के अंतर्गत जो भी सर्टिफिकेट बनेगा वह भी व्यक्ति को उसके घर पर ही सरकारी प्रतिनिधि देकर आएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस सेवा के शुरु होने से जिले के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है और अधिकांश लोग अब सरकारी सेवाएं लेने के लिए सेवा केंद्र या अन्य सरकारी कार्यालयों में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे कार्यालय में भी भीड़ कम हो रही है व लोगों को घर बैठे ही सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने जिला वासियों को अपील की कि वे अधिक से अधिक इन सेवाओं का लाभ लें।
प्रशासनिक सुधार विभाग के जिला आई.टी मैनेजर रणजीत सिंह ने बताया कि होशियारपुर जिले में यह सेवा 11 दिसंबर 2023 से शुरु हो गई थी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी फाइल पूरी करने के बाद ही वे टोल फ्री नंबर 1076 पर अप्वाइंटमेंट बुक करवाएं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी जिले की पांच तहसीलों के लिए 11 सेवा सहायक तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक अधिकतर सेवाएं जन्म सर्टिफिकेट जारी करने, जन्म सर्टिफिकेट में सुधार करने, जाति, रिहायश, ओल्ड एज पेंशन, आय व मैरिज सर्टिफिकेट बनाने से संबंधित है। उन्होंने बताया कि एक समय पर एक सिटीजन अधिक से अधिक चार सेवाएं हासिल कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2027 चुनाव की तैयारी तेज : शिअद ने गठित की 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति

सुखबीर बादल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ को बनाया चेयरमैन, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी; पंजाब के विभिन्न वर्गों से सीधे सुझाव लेगी समिति चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर...
article-image
पंजाब

कनाडा से आए युवक को मारी गई थी सात गोली : पिता ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस किया जारी

कनाडा में विवाह के बाद भारत लौटे 22 साल के बेटे का फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए पिता ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। पिता की याचिका...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया एलिमेंट्री स्कूल, फेस-3 बी1 में लगी नई टाइलों का उदघाटन

जगह कच्ची होने के चलते छात्रों व स्टाफ को करना पड़ता था भारी दिक्कतों का सामना मोहाली, 17 जनवरी: शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में सुधार की दिशा में श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

पदौन्तियां रोकने के विरोध में जीटीयू द्वारा 9 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष दिया जायेगा धरना

गढ़शंकर, 4 अगस्त: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब इकाई गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!