ड्यूटी के दौरान करंट से लाइनमैन की मौत : बिजली चालू होने से हुआ हादसा

by

खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान, शादी के कुछ माह बाद उजड़ गया परिवार

एएम नाथ। पालमपुर : कांगड़ा जिला के विद्युत उपमंडल विंद्रावन में सोमवार सुबह बिजली लाइन दुरुस्त करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लाइनमैन मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी रानीताल की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि काम के दौरान बंद की गई बिजली लाइन अचानक चालू कर दी गई, जिससे यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार रविवार रात आए तेज तूफान के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली की तारें टूट गई थीं। सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम निगम वार्ड सात विंद्रावन के जंगल क्षेत्र में क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने पहुंची थी। मोहन लाल खंभे पर चढ़कर तारों को दुरुस्त कर रहा था, जबकि नीचे पांच से छह कर्मचारी तार खींचने का कार्य कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले संबंधित लाइन को बंद किया गया था, लेकिन काम के दौरान ही पीछे से किसी कर्मचारी द्वारा बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। अचानक तारों में करंट दौड़ने का अहसास होते ही नीचे मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत तार छोड़ दिए, लेकिन खंभे पर चढ़े मोहन लाल को संभलने का मौका नहीं मिल पाया। करंट की चपेट में आने से वह खंभे पर ही बुरी तरह झुलस गया।
सहकर्मियों ने तुरंत उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई।
28 वर्षीय मोहन लाल की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और विभाग में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी को छोड़कर ज़िला चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य

चंबा, 20 जून ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि उपमंडल सलूणी को छोड़कर ज़िला के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने ये भी बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने किया 8.68 करोड रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन का शिलान्यास

सितंबर – 2026 तक बनकर तैयार होगा महाविद्यालय सिहुंता का भवन : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा  :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 8.68 करोड रुपए की लागत से बनने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू से महेश्वर सिंह का नाम फाइनल : हरोली, देहरा, ज्वालामुखी, बड़सर और रामपुर में अभी भी मामला उलझा उलझा हुया

कुल्लू : भाजपा ने कुल्लू से महेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन हरोली,  बड़सर , देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू और रामपुर में टिकटों का पेच फंसा हुआ है।  कुल्लू से भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुई है धांधली, पेपर लीक की प्रबल संभावना : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती में धांधली के आरोप सामने आ रहे हैं। पैसे...
Translate »
error: Content is protected !!