ड्रग तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : एक साथ 4 राज्यों में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

by

चंडीगढ़ जोनल ऑफिस की ED की टीम ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई इंटर-स्टेट ड्रग तस्करी केस से जुड़ी हुई. ED ने जिन लोगों के ठिकानों पर रेड की, उनमें गोपाल लाल अंजन्या, छिंदरपाल सिंह उर्फ केवल, यादविंदर सिंह और उनके साथ जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान ED को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड और जमीन से जुड़े कागजात मिले हैं. जांच में पता चला कि आरोपियों के पास दो आलीशान घर और कई एकड़ खेती की जमीन है, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. एजेंसी का मानना है कि ये सारी संपत्तियां नशे के धंधे से कमाए गए पैसों से खरीदी गई है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज :  ED ने ये जांच हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की. ये केस NDPS एक्ट के तहत दर्ज है. हरियाणा पुलिस ने इस मामले में छिंदरपाल सिंह उर्फ केवल, उनके भतीजे यादविंदर सिंह, गोपाल लाल अंजन्या, भोला सिंह और हरजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

जांच में सामने आया है कि छिंदरपाल सिंह और यादविंदर सिंह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ इलाके से गोपाल लाल अंजन्या से अफीम खरीदते थे. इस अफीम का कुछ हिस्सा भोला सिंह, जस्मीत सिंह और हरजीत सिंह को बेचा गया, जबकि बाकी माल हरियाणा पुलिस ने जब्त कर लिया।

सरकारी अफीम लाइसेंस का गलत इस्तेमाल :  ED के मुताबिक, ये गिरोह कई सालों से अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहा था. गोपाल लाल अंजन्या के परिवार को सरकारी अफीम लाइसेंस मिला हुआ था, लेकिन उसने उसी लाइसेंस का गलत इस्तेमाल करते हुए अवैध रूप से अफीम बेचने का काम किया. जांच में ये भी सामने आया है कि जस्मीत सिंह और हरजीत सिंह ने खुद कबूल किया है कि वे छिंदरपाल सिंह से अफीम खरीदते थे, जो वे नशे के इस्तेमाल के लिए लेते थे।

रिकॉर्ड में पता चला है कि छिंदरपाल सिंह पहले भी NDPS एक्ट के तहत सजा काट चुका है. उस पर 2 फरवरी 2006 को एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया था. इसके अलावा, 1 फरवरी 2022 को भी हरियाणा पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया था. ED अब इन सभी लोगों की काली कमाई और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. ED के मुताबिक, इस केस में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काग्रेसी विधायक अंगद की पत्नी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

रायबरेली। उत्तरपद्रेश के रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह को आज भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा में शामिल करवाया। अदिति सिंह पंजाब के नवांशहर से काग्रेस के विधायक अंगद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का सुरक्षा कवच बना मिशन शक्ति : मिशन शक्ति के तहत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरूआत

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत 2 से 12 सितंबर तक दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत कर की गई है। अभियान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 साल की उम्र में हरक सिंह रावत ने किया दुष्कर्म, जेनी ने फिर उठाई डीएनए टेस्ट की मांग

23 साल के बेटे को पिता का नाम दिलाने के लिए लगाई गुहार, कहा- मेरा और बेटे का हुआ शोषण, मुझे पुलिस सुरक्षा दी जाए देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी बातें तो बाबा साहिब डाक्टर अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती है,परंतु काम अंग्रेजों वाले कर रही : निपुण शर्मा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल जिस प्रकार मीटिंग में किसान नेताओं को अपमानित किया और उनको जिस प्रकार धमकियां...
Translate »
error: Content is protected !!