ड्रग्स के ईश्यू को लेकर अगर मैं इस मुद्दे पर सीमा क्षेत्र के दौरे करता हूं तो सीएम मान को नाराज नहीं होना चाहिए : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

by

चंडीगढ़  : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के कई विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर नहीं होने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है।  साथ ही उन्होंने ड्रग्स के ईश्यू को लेकर कहा कि अगर मैं इस मुद्दे पर सीमा क्षेत्र के दौरे करता हूं तो सीएम मान को नाराज नहीं होना चाहिए ।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा, “पंजाब की दस यूनिवर्सिटियों में रेगुलर वाइस चांसलर नहीं हैं. मेरी मुख्यमंत्री भगवंत मान से रिक्वेस्ट है कि राष्ट्रपति की बात तो माननी चाहिए. मैंने तमिलनाडु में 27 वाइस चांसलर लगाए मगर किसी ने विरोध नहीं किया. वाइस चांसलर की नियुक्ति यूजीसी के नियमों के अनुसार होती है, मगर मुख्यमंत्री भगवं मान चाहते हैं कि वे चांसलर बन जाएं।

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने आगे कहा, “मैंने तो जो बिल विधानसभा में इसके लिए पास हुआ था वो राष्ट्रपति को भेज दिया था, जो उन्होंने रिजेक्ट कर दिया. मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति की बात तो माननी चाहिए.”

‘CM को नहीं होना चाहिए नाराज’
इसके अलावा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित उन्होंने कहा, “मैं ड्रग्स के मुद्दे को लेकर बोर्डर के एरिया का दौरा करता हूं तो इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को नाराज नहीं होना चाहिए. ये मुद्दा राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा है तो मैं दौरा करता हूं. मैं राज्य सरकार और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बना रहा हूं. इससे नतीजे भी निकल रहे हैं. मैंने ड्रग्स के लिए विलेज डिफेंस कमेटियां भी बनवाई हैं.”

‘इस्तीफा नहीं हुआ मंजूर’
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने ये भी कहा, “मैंने जब इस्तीफा दिया था तो इसलिए दिया था क्योंकि मुझे लगा था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं चाहते की मैं राज्यपाल रहूं. मैंने तो इस्तीफा दिया है मगर वो अभी मंजूर ही नहीं हुआ है.”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान ने फंदा लगाकर कर जीवनलीला समाप्त की, बैंक के कर्ज से परेशान

माहिलपुर – चब्बेवाल हल्के के गांव चक्क नारियाल के किसान ने बैंक का कर्ज न मोड़ पाने से ट्रांसफार्मर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि हरमेश...
article-image
पंजाब

पति से पैसे ऐंठने के लिए 7 साल की बेटी की कस्टडी अपने पास रखी : रात के अंधेरे में छोड़ दिया होशियारपुर

ज़ीरकपुर :  पंजाब के ज़ीरकपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी 7 साल की बेटी को रात के अंधेरे में होशियारपुर में छोड़ दिया. बताया...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के इंस्पायर अवॉर्डी  रजनीश, धवनप्रीत व ध्रुव चौहान का विशेष सम्मान 

गढ़शंकर, 28 फरवरी: इंस्पायर अवार्ड के लिए राशि प्राप्त करने पर  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के इंस्पायर अवॉर्डी रजनीश, धवनप्रीत व ध्रुव चौहान का विशे सम्मान किया गया। भारत सरकार के विज्ञान और...
Translate »
error: Content is protected !!