ड्रम में लाश : मर्डर के बाद बॉडी के किए 6 टुकड़े और फिर… कौन निकला हत्यारा?

by

लुधियाना :  सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जालंधर बाइपास के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक एक खाली प्लॉट से एक युवक का शव टुकड़ों में बरामद हुआ है।  मृतक का आधा शरीर जला हुआ था, जबकि बाकी हिस्सा एक सफेद प्लास्टिक ड्रम में भरा हुआ मिला।

घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब सुबह के समय एक राहगीर ने खाली प्लॉट में संदिग्ध वस्तु देखी और शोर मचाया. सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर दिया. फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस को किसकी मिली लाश :  पुलिस ने शव की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दविंदर दो दिन पहले ही मुंबई से लुधियाना लौटा था. घर लौटने के बाद वह केवल 15 मिनट तक ही अपने घर पर रुका, इसके बाद वह बाहर चला गया और फिर कभी वापस नहीं लौटा. परिजनों के मुताबिक, दविंदर के अचानक लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि उसकी इस तरह बेरहमी से हत्या कर दी जाएगी।

तीन हिस्सों में मिला शव :   पुलिस के अनुसार, दविंदर का शव तीन हिस्सों में मिला है. हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़ों को ड्रम में भरकर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. पुलिस को शक है कि वारदात कहीं और अंजाम दी गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया।

दोस्त पर हत्या का शक, CCTV बना सबूत :  इस मामले में पुलिस की जांच ने बड़ा खुलासा किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दविंदर की हत्या उसके ही दोस्त शेरा ने की है. शेरा मृतक के घर के पास ही गली में रहता है. पुलिस को इलाके से CCTV फुटेज भी मिले हैं, जिनमें शेरा अपने एक साथी के साथ दविंदर के शव को ड्रम में डालकर ले जाते हुए नजर आ रहा है. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की है।

पूछताछ और आगे की कार्रवाई :  पुलिस आरोपी शेरा की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं, मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीनदयाल चाहते थे योजनाओं का लाभ ईमानदारी से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय साहित्य समारोह आयोजित : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम का राष्ट्रभक्ति साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर आज हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा...
article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होगा भव्य आयोजन; श्री आनंदपुर साहिब में होगा श्रद्धा, संस्कृति और इतिहास का संगमआयोजन :

श्री आनंदपुर साहिब 23 से 25 नवंबर तक श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथियों के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय भव्य समागम के लिए तैयार है। यह आयोजन सिख इतिहास...
Translate »
error: Content is protected !!