ड्राइवर-कंडक्टर चिट्टे का इंजेक्शन लगाते गए पकड़े : निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की वीडियो आई सामने

by
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे(हेरोइन) के सेवन के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं, ड्रग तस्करों की पिटाई भी लोग कर रहे हैं. अब ताजा मामले में एक निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की वीडियो सामने आई है, जिसमें वह दोनों सिरिंज से चिट्टे का नशा इंजेक्ट कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों ड्राइवर और कंडक्टर को तलब कर लिया है और जांच के लिए उनके सैंपल लिए हैं।
 दरअसल, कुल्लू जिले से यह चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर को बस के अंदर नशे का इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा गया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुल्लू पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद दोनों को थाने बुलाया था। दोनों युवक भुंतर के खोखण और शमसी के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 24 और 27 साल बताई जा रही है।
 उधर, स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निजी बस ऑपरेटर्स को सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई भी ड्राइवर या कंडक्टर नशे में पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्थानीय लोग भी मांग कर रहे हैं कि बसों में नशेड़ियों की एंट्री पर रोक लगाई जाए और ड्राइवर-कंडक्टर का समय-समय पर मेडिकल टेस्ट किया जाए।
पुलिस ने दोनों ड्राइवर और कंडक्टर को तलब कर लिया है और जांच के लिए उनके सैंपल लिए हैं। दरअसल, कुल्लू जिले से यह चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।  प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर को बस के अंदर नशे का इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा गया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुल्लू पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद दोनों को थाने बुलाया था. दोनों युवक भुंतर के खोखण और शमसी के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 24 और 27 साल बताई जा रही है।
कुल्लू और मंडी से आ रहे वीडियो : कुल्लू और मंडी जिले में चिट्टे तस्करों और एडिक्ट के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. मंडी के बल्ह इलाके में चिट्टे का प्रकोप ज्यादा है. वहीं, प्रदेश में बीते ढाई महीने में अब तक 13 युवकों की चिट्टे के सेवन से मौत हो चुकी है. कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और बिलासपुर में ये मामले सामने आए हैं. हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में भी नशे का मामला उठा है और सीएम सुक्खू ने इस पर बयान दिया है और साथ ही कहा कि 60 सरकारी कर्मचारी भी चिट्टे की सप्लाई में अब तक पकड़े जा चुके हैं. 20 तस्करों की संपति को सरकार ने जब्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 25-25 करोड़ रुपये भेजे : सांसद तिवारी

पंजाब सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 25-25 करोड़ रुपये भेजे :  सांसद तिवारी भास्कर न्यूज : गढ़शंकर।  सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में किए जा रहे...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर नंगर रोड़ की बदतर हालत को लेकर दो घंटे ट्रैफिक जाम

डीएसपी व नायव तहसीलदार ने पहुंच कर सडक़ निर्माण शीध्र के अश्वासन पर खोला जाम गढ़शंकर: गढ़शंकर नंगल रोड़ की बदतर हालत के चलते कंडी संघर्ष कमेटी, कुल हिंद किसान सभा व सडक़ बनाओ...
article-image
पंजाब

26 सिविल जजों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया पदोन्नत

चंडीगढ़: पंजाब की न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, पंजाब सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस रूल्स, 2007 के नियम 7(3)(ए) के तहत 26 सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!