ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 270 से ज्यादा रेस्क्यू

by

अचानक बर्फबारी के बीच बिगड़े हालात; हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से कई श्रद्धालु घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

केलांग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पवित्र ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान गुरुवार को दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला स्थानीय और दूसरी दार्जिलिंग की रहने वाली बताई जा रही है। हालांकि, दोनों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 300 श्रद्धालु ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के लिए गए थे। इसी दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक मौसम खराब हो गया और बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण कई श्रद्धालुओं के फिसलने के साथ हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया की शिकायत सामने आई।

270 से ज्यादा श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक 270 से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। बाकी श्रद्धालुओं को निकालने के लिए भी अभियान जारी है।

घायलों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

दोनों मृत महिलाओं के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर ऑक्सीजन की कमी और ऊंचाई पर बिगड़े मौसम को मौत का संभावित कारण बताया जा रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि बर्फ पर गिरने, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से प्रभावित अन्य श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर लिया गया है और उनका उपचार चल रहा है।

ठंड में शरीर का तापमान गिरने से होता है हाइपोथर्मिया

हाइपोथर्मिया ऐसी स्थिति है, जब लंबे समय तक अत्यधिक ठंड के संपर्क में रहने से शरीर का तापमान सामान्य स्तर से नीचे गिर जाता है। बर्फबारी, तेज ठंडी हवाओं, गीले कपड़ों और लंबे समय तक खुले में रहने से इसका खतरा बढ़ जाता है।

इसके शुरुआती लक्षणों में तेज कंपकंपी, अत्यधिक थकान, कमजोरी और भ्रम की स्थिति शामिल हो सकती है। स्थिति गंभीर होने पर व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में कम तापमान के साथ ऑक्सीजन की कमी होने से जोखिम और बढ़ जाता है।

फिलहाल प्रशासन का रेस्क्यू अभियान जारी है और पुलिस दोनों महिलाओं की मौत के कारणों की जांच कर रही है। मौत की अंतिम वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी छीन रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

राष्ट्रपति के सामने मुख्यमंत्री ने खोली झूठ की गठरी, रोबोटिक सर्जरी पर श्वेत पत्र जारी करें: जयराम सरकार में मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल की चल रही है: जयराम ठाकुर एएम नाथ। कांगड़ा/नगरोटा बगवां :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4.51 करोड़ का आय-व्यय एपीएमसी ने 2025-26 के लिए किया प्रस्तावित : अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1.25 करोड़ के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव

रोहित जसवाल। हमीरपुर 16 जनवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की त्रैमासिक बैठक वीरवार को दोसड़का स्थित समिति के कार्यालय परिसर में अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पर हमला : नेता मोदी सरकार की योजनाओं में बंदरबांट कर रहे : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  शिमला, 18 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे ब्लॉक कार्यालयों में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित : संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के लिए कार्यरत प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!