ड्रोन शो होगा आज विशेष आकर्षण का केंद्र : DC हेमराज बैरवा

by

एएम नाथ। धर्मशाला : कां गड़ा वैली कार्निवल 2025 की पाँचवीं संध्या 28 दिसम्बर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अत्याधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। यह ड्रोन शो रात्रि 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोशनी और तकनीक के समन्वय से संदेशात्मक आकृतियों का मनमोहक प्रदर्शन किया जाएगा।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 के अंतर्गत प्रत्येक संध्या को दर्शकों के लिए कुछ नया और यादगार प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। ड्रोन शो इसी कड़ी का एक प्रमुख आकर्षण है, जो विशेषकर युवाओं और पर्यटकों को खूब भाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्निवल के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं, लोकनृत्य, संगीत प्रस्तुतियां, खेल गतिविधियां और विविध कार्यक्रम लगातार जारी हैं, जिससे जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इन आयोजनों का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थानों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। सोलन । प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली...
हिमाचल प्रदेश

लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर में भरे जाएंगे टेनी वर्कमैन और टेनी वर्कमैन (तकनीकी) के 40 पद

ऊना, 1 मार्च – मैसर्ज़ लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर द्वारा टेनी वर्कमैन और टेªनी वर्कमैन (तकनीकी) के 40 पद अधिसूचित किए गए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!