ढाई साल बीत जाने पर भी 99% कालेजों ने सातवां पे स्केल लागू नहीं किया – प्रोफेसर तरुण घई

by

 

पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेज अध्यापकों के संगठन एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड कॉलेज टीचर्स ने कुछ दिन पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल डॉ संजय कौशिक के साथ मुलाकात की थी और उनको कहा था कि जल्द से जल्द दिसंबर 2023 में पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा निकाली गई चिट्ठी के संबंध में कॉलेजों पर एक्शन लिया जाए।
संगठन के प्रवक्ता प्रोफेसर तरुण घई ने बताया के 28.9.2022 में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के कॉलेजों में 7वां पे स्केल लागू कर दिया गया था। ढाई साल बीत जाने पर भी 99% कालेजों ने सातवां पे स्केल लागू नहीं किया था और यूनिवर्सिटी ने पत्र निकाला था कि अगर सातवां पे स्केल 21 दिनों के अंदर लागू नहीं किया गया तो यूनिवर्सिटी सख्त कार्यवाही करेगी।
घई ने बताया कि उन्होंने डा.संजय कौशिक से कहा था कि अब इन कॉलेजो पर सख्त कार्रवाई की जाए और इसी की कड़ी में आगे आज यूनिवर्सिटी ने एक और पत्र निकाला और उसे पत्र में बड़ा साफ कर दिया है कि सातवां पे स्केल अध्यापकों को दिसंबर 23 की चिट्ठी के उपलक्ष में जल्द से जल्द दिया जाए और अगर आपने यूनिवर्सिटी के इस पत्र को न माना तो यूनिवर्सिटी आप पर यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक कार्यवाही करेगी।
संगठन ने डॉक्टर संजय कौशिक द्वारा संगठन की विनती पर जल्द सख्त पत्र निकालने पर उनका धन्यवाद किया। संगठन के जनरल सेक्रेटरी प्रो. जसपाल सिंह ने बताया कि अगर अब भी कॉलेज मैनेजमेंटो ने मई महीने की तनख्वाह अध्यापकों को नए पे स्केल से न दी तो उन्हें मजबूरन कॉलेजो के आगे धरना लगाना पड़ेगा और यूनिवर्सिटी को मजबूर करेंगे कि इन कॉलेज पर सख्त एक्शन लेते हुए उनकी एफीलिएशन जल्द से जल्द रद्द की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर…. दिल्ली में बीजेपी का महाराष्ट्र पैटर्न? केजरीवाल का सबसे विश्वासपात्र नेता बनेगा उपमुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने जोरदार धावा बोला और 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
पंजाब

आप नेता वरिंदर ने आपने बेटे अभिजीत सिंह के जन्म दिवस पर लगाए पौधे

गढ़शंकर।  आम आदमी पार्टी के नेता वरिंदर कुमार ने आपने बेटे अभिजीत सिंह के जन्म दिवस पर बिभिन्न जगहों पर बेटे के साथ पौधे लगाकर जन्म दिवस मनाया। इस दौरान वरिंदर कुमार ने समस्त...
article-image
पंजाब

कृषि कानून रद्द करने की जगह मोदी सरकार एनआईए दुारा किसानों के सर्मथकों को नोटिस भेज कर परेशान कर रही: शिगारा राम

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचा दुारा लगातार 47 वें दिन लगाए जा रहे धरना आज रणजीत सिंह बंगा व अमरजीत सिंह सैला खुर्द के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें विभिन्न व्कताओं ने मोदी सरकार दुारा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब होमगार्ड सहित दो गिरफ्तार : राजस्थान पुलिस ने कार की डिग्गी में से 8 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम की बरामद

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने शनिवार को आठ किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर पंजाब होमगार्ड  सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। पुलिस ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!