तकनीकी यूनिवर्सिटी ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल, 25 से बी फार्मेसी, 27 से शुरू होगी बीटेक की काउंसलिंग

by

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब 25 जुलाई से पहले चरण की काउंसलिंग शुरू होगी।

बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग 25 जुलाई से होगी। जिसमें पहले दिन एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी की मुख्य श्रेणी और उप श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 26 जुलाई को सामान्य श्रेणी और ऑल इंडिया कोटे सहित सामान्य वर्ग की उप श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

वहीं, जेईई मेन के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) वाले अभ्यर्थियों की पहले चरण की काउंसलिंग 27 जुलाई से शुरू होगी। पहले दिन ओबीसी और एससी मुख्य श्रेणी और उप श्रेणी की काउंसलिंग होगी। 28 जुलाई को एसटी मुख्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस सहित अन्य श्रेणी की काउंसलिंग होगी। 29 जुलाई को सामान्य वर्ग और बेटी है अनमोल व ऑल इंडिया कोटा वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग 30 जुलाई से शुरू होगी।

पहले दिन ओबीसी व एससी मुख्य श्रेणी और उप श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 31 जुलाई को एसटी मुख्य श्रेणी, ईडब्ल्यूएस, कश्मीरी विस्थापित के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। पहली अगस्त को सामान्य वर्ग और ऑल इंडिया कोटा के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

तकनीकी विवि के कुलसचिव ने कहा कि बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) (जेईई मेन और एचपीसीईटी के आधार पर) पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार की तिथि वेबसाइट पर देखकर काउंसलिंग में भाग लेने आए, काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग दो अगस्त से शुरू होगी।

26 से बीसीए, बीबीए और बीएचएमसीटी की काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में चल रहे बीसीए, बीबीए और बीएचएमसीटी व बीएससी एचएमसीटी की पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी किया है। उपरोक्त विषयों की काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थान में ही होगी। काउंसलिंग से संबंधित शेड्यूल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकते हैं। वहीं, फार्मा डी की काउंसलिंग भी 26 जुलाई से ही संबंधित शिक्षण संस्थान में होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शटरिंग हटाते ही पुल धराशायी : सात साल से निर्माणाधीन सोलंग पुल रविवार को तैयार होने से पहले

मनाली : सोलंगनाला से सटे सोलंग गांव जाने के लिए सात साल से निर्माणाधीन सोलंग पुल रविवार को तैयार होने से पहले शटरिंग हटाते ही धराशायी हो गया। पुल में इस्तेमाल की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रियोंस वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे छात्र : सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 4 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने सोमवार को क्रियोंस वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मलित हुए। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं के स्वागत के लिए समितियां गठित : डॉ. मदन कुमार

एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी  : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में देवता उप-समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ0 मदन कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज का प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न बैचों के अनेक पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!