तकसीम, निशानदेही व इंतकाल के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें निपटारा : DC अपूर्व देवगन

by
तहसील, उप-तहसील स्तर पर राजस्व मामलों की समीक्षा करने वाला मंडी प्रदेश का पहला जिला
एएम नाथ।  मंडी : राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारे और राजस्व कार्यो में तेजी लाने के उद्देश्य से करसोग में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीआरओ मंडी हरीश शर्मा व एसडीएम करसोग राजकुमार सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय कानूनगो और करसोेेेेग क्षेत्र के सभी ग्रामीण राजस्व अधिकारियों (पटवारियों) ने भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त मंडी ने क्षेत्र में लंबित चल रहे तकसीम खानगी, निशानदेही व इंतकाल के मामलों की व्यक्तिगत रूप से एक-एक मामले की समीक्षा कर, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
गौरतलब है कि मंडी जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां पर राजस्व कार्यो में तेजी लाने और प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा करने के लिए तहसील, सब तहसील पर राजस्व मामलों की समीक्षा की जा रही है। जिसका जिम्मा उपायुक्त मंडी ने स्वयं संभाला हुआ है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन तहसील व सब तहसील स्तर पर स्वयं पहुंच कर लंबित चल रहे राजस्व मामलों की एक-एक कर समीक्षा कर रहे है ताकि लोगों को राहत प्रदान की जा सके। इससे पूर्व, मंडी जिला के धर्मपुर में भी उपायुक्त मंडी तहसील व उप-तहसील स्तर राजस्व कार्यो की समीक्षा कर चुके है।
करसोग में समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त मंडी ने क्षेत्र के सभी पटवारियों और क्षेत्रीय कानूनगो को राजस्व संबंधी कामकाज को समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि तकसीम खानगी, निशानदेही व इंतकाल के मामले, जो 6 माह या एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी किसी भी मामले का समयबद्ध निपटारा नहीं किया जाता है तो दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनवरी, 2024 से पूर्व के सभी तकसीम खानगी, निशानदेही व इंतकाल के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर रिपोर्ट प्रेषित करे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग राज्य सरकार की रीढ़ है और हम सभी को इसे बनाए रखना है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय कानूनगो और ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं पर कोई कमी है उसे सुधारे और आमजन के राजस्व कार्यो के निपटारे में तेजी लाए।
उपायुक्त ने करसोग क्षेत्र में इंतकाल संबंधी मामलों के निपटारे के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा भी की।
उपायुक्त ने एक दिवसीय करसोग दौर के उप-तहसील बग्सयाड़ और पांगणा में भी राजस्व कार्यो की समीक्षा की।
उपायुक्त मंडी ने अपने करसोग दौरे के दौरान करसोग में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निरीक्षण भी किया और अंतिम दौर में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने मिनी सचिवालय में प्रस्तावित लाईब्रेरी के कार्य की भी समीक्षा की और लाईब्रेरी में होने वाले इंटीरियर कार्यो की रूप रेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने नगर पंचायत करसोग को लोगों की सुविधा के लिए करसोग बाजार में शीघ्र शौचालय निर्माण, सफाई व्यवस्था को बनाए रखने और कूड़ा कचरा प्रबंधन के संबंध में भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बस स्टैंड करसोेग में उत्पन्न शौचालय की समस्या का भी शीघ्र समाधान करने के निर्देश आरएम करसोग को दिए।
इस मौके पर एसडीएम करसोग राजकुमार ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को प्रशासन की ओर से, जबकि तहसीलदार करसोग वरूण गुलाठी ने तहसील कार्यालय की ओर से उपायुक्त को शाॅल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक संगठनों से जुड़े लोगों व आमजन ने उपायुक्त मंडी को उनके करसोग दौरे के दौरान शाॅल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके एसडीएम राजकुमार, तहसीलदार वरूण गुलाठी, नायब तहसीलदार शांता शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाना घटिया हरकत : खन्ना – कहा…. आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप में शामिल होने के लिए जबरन डाला जा रहा दबाव

होशियारपुर 15  सितम्बर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से अब प्रदेश की जनता हताष हो चुकी है जिससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहल गाँव के लिए राहत, डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : ग्रीनको प्रोजेक्ट बुझाएगा लाहल गांव के लोगों की प्यास

पानी की दिक्क़त को दूर करने को प्रोजेक्ट खर्च करेगा 63 लाख रुपये एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :.जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लाहल गांव के लोगों को बरसात के मौसम में भी पानी की कमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षों में हिमाचल बनेगा स्वास्थ्य क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री

जायका-2 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय होंगे 1300 करोड़ रुपये, प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियों का होगा विकेंद्रीकरण: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री का सीएमओ, बीएमओ व एमएस से सीधा संवाद, प्रदेश में पहली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
Translate »
error: Content is protected !!