तपोवन में 18 से 21 दिसंबर तक हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप पठानिया

by
एएम नाथ। धर्मशाला  : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर एक अहम घोषणा की है। पठानिया ने कहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा।
इस सत्र का प्रस्ताव सरकार से आया था। हमने इस प्रस्ताव को राज्यपाल महोदय से अनुमोदन के लिए भेजा था, और हमें खुशी है कि उसकी स्वीकृति मिल गई है। अब इस सत्र की अधिसूचना जारी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष (कैलेंडर वर्ष 2024) में कुल मिलाकर 27 सत्र होंगे। हमने पहले 12 सत्रों में बजट सत्र और 11 सत्र मानसून सत्र के रूप में किए हैं, अब 4 शीतकालीन सत्र होंगे।
उन्होंने कहा कि आप सभी के लिए एक विशेष सूचना है कि हम अब नेबा (नेशनल इलेक्टॉनिक बिज़नेस एप्लिकेशन) पर आ गए हैं। जैसे ही यह अधिसूचना जारी होगी, विधानसभा की सभी सूचनाए अब मीडिया को नेबा ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगी। पहले हम अपनी ई-विधानसभा के ऊपर थे, लेकिन अब जैसा कि आप जानते हैं, राष्ट्रीय स्तर पर सभी विधानसभाओं को लोकसभा से एक ही ऐप के माध्यम से जोड़ने का काम भारतीय संसद के मंत्री द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि अब हिमाचल विधानसभा की सारी सूचनाएं भी इस ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगी। आज की अधिसूचना के बाद, हम उम्मीद करते हैं कि यह नया कदम विधानसभा के कार्यों की पारदर्शिता और सुगमता में इजाफा करेगा। सत्र के आयोजन को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि तपोवन में सत्र के आयोजन की व्यवस्था के लिए उन्होंने पहले ही सियोल से कांगड़ा जिला प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। उन्होंने कहा कि सत्र के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वह शीघ्र ही धर्मशाला का दौरा करेंगे।
इससे पहले, विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां के स्वदेश लौटने पर विधान सभा सचिवालय परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन और विधान सभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने के लिए उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने विदेश दौरे को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने 22 दिनों के विदेश दौरे का अनुभव शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शेयर करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समिति प्रणाली लोकतंत्र की मजबूत कड़ी : कुलदीप पठानिया… जयपुर बैठक में विधानसभा अध्यक्षों का जुटान, कार्यप्रणाली सुधार पर चर्चा

सीएम भजनलाल शर्मा ने अध्यक्षों से की मुलाकात, साझा हुए अनुभव एएम नाथ। जयपुर : लोकसभा द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ 29 नवंबर को नूरपुर में होगी महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन : एसडीएम गुरसिमर सिंह

विजेताओं को मिलेंगे नकद ईनाम, मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 27 नवंबर तक करें आवेदन नूरपुर, 25 नवंबर। पुलिस तथा प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध जारी मुहिम को और सशक्त बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, 3 बड़े हत्याकांड में थे शामिल, सोशल मीडिया पर भी ली थी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो शूटर 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पेरी की हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!